विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2021

बार-बार कोशिश के बाद भी Monalisa नहीं चला पाईं साइकिल, फैन्स दे रहे ऐसा रिएक्शन-देखें Video

टीवी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो खूब देखा जा रहा है.

बार-बार कोशिश के बाद भी Monalisa नहीं चला पाईं साइकिल, फैन्स दे रहे ऐसा रिएक्शन-देखें Video
मोनालिसा (Monalisa) ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

मोनालिसा (Monalisa) ने भोजपुरी सिनेमा से टीवी इंडस्ट्री तक अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है. टीवी शो में उनके हर रोल को दर्शक पसंद करते हैं. अपने काम से इतर एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव रहती हैं. मोनालिसा (Monalisa) अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. उन्होंने फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका अलग अंदाज नजर आ रहा है. मोनालिसा (Monalisa Video) इस वीडियो में साइकिल चलाना सीख रही हैं, लेकिन अफसोस की बात यह है कि वो सीख नहीं पाती हैं.

मोनालिसा (Monalisa) ने इस वीडियो के साथ ही फिर से दर्शकों को कुछ नया अंदाज दिखाने की कोशिश की है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वो घर के आंगन में साइकिल पर सवार होकर बैलेंस बनाने की कोशिश कर रही हैं. बार-बार कोशिश के बावजूद भी वो साइकिल नहीं चला पाती हैं. वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा है: "ये सच में लूजर है...कई बार कोशिश के बाद भी नहीं हुआ. पहला दिन साइकिल प्रैक्टिस." मोनालिसा के इस वीडियो पर खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं.

बता दें कि मोनालिसा (Monalisa) का असली नाम अंतरा बिस्वास है. उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में भी कई फिल्में की हैं. मोनालिसा 'सरकार राज', 'मनी है तो हनी है', 'गंगा पुत्र' और 'काफिला' जैसी बॉलीवुड फिल्में भी कर चुकी हैं. मोनालिसा (Monalisa) स्टार प्लस के सीरियल 'नजर' में डायन का किरदार निभा चुकी हैं. मोनालिसा बिग बॉस 10 में भी नजर आई थीं और शो में उनकी शादी बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत से हुई थी. मोनालिसा फिलहाल वो नए टीवी शो 'नमक इस्क का' से धमाल मचा रही हैं.

लेखक के बारे में
img
नंदन सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monalisa, Monalisa Video, Monalisa Viral Video, Monalisa Failed To Learn Bicycle, Monalisa Learn Bicycle, Monalisa Ride Bicycle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com