टीवी की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने डांस को लेकर भी खूब जानी जाती हैं. वह अकसर अपने फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी होते हैं. हाल ही में मोनालिसा (Monalisa) का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वो इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के गाने 'लुट गए' (Lut Gaye Song) पर शानदार डांस कर रही हैं. उनके वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
मोनालिसा (Monalisa) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में मोनालिसा का डांस और उनकी अदाएं तारीफ के लायक हैं. इस वीडियो को अभी तक 41 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा: "अब इस सॉन्ग पर हम लुट गए." बता दें कि कुछ दिन पहले 'लुट गए' (Lut Gaye Song) सॉन्ग रिलीज हुआ है. इस गाने को पॉपुलर सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) ने गाया है.
मोनालिसा (Monalisa) की बात करें तो उनता असली नाम अंतरा बिस्वास है. उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में भी कई फिल्में की हैं. मोनालिसा 'सरकार राज', 'मनी है तो हनी है', 'गंगा पुत्र' और 'काफिला' जैसी बॉलीवुड फिल्में भी कर चुकी हैं. मोनालिसा (Monalisa) स्टार प्लस के सीरियल 'नजर' में डायन का किरदार निभा चुकी हैं. मोनालिसा बिग बॉस 10 में भी नजर आई थीं और शो में उनकी शादी बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत से हुई थी. मोनालिसा फिलहाल वो नए टीवी शो 'नमक इस्क का' से धमाल मचा रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं