विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2019

एक्ट्रेस मोना सिंह बनने जा रही हैं दुल्हन, जमकर वायरल हो रही है मेहंदी सेरेमनी की Photos

'जस्सी जैसी कोई नहीं' फेम एक्ट्रेस मोना सिंह (Mona Singh) की मेहंदी सेरेमनी से जुड़ी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं.

एक्ट्रेस मोना सिंह बनने जा रही हैं दुल्हन, जमकर वायरल हो रही है मेहंदी सेरेमनी की Photos
मोना सिंह (Mona Singh) की मेहंदी सेरेमनी से जुड़ी फोटो हुई वायरल
  • 27 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं मोना सिंह
  • एक्ट्रेस की मेहंदी से जुड़ी फोटो हुई वायरल
  • साउथ के इन्वेस्टमेंट बैंकर से शादी कर रही हैं एक्ट्रेस
नई दिल्‍ली:

टीवी की मशहूर मोना सिंह (Mona Singh) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोना सिंह साउथ के इन्वेस्टमेंट बैंकर से कल यानी 27 दिसंबर को ही शादी करने वाली हैं. मोना सिंह के होने वाले पति का नाम श्याम है, हालांकि, उनके साथ मोना सिंह ने अभी तक कोई भी फोटो शेयर नहीं की है. हाल ही में मोना सिंह की मेहंदी सेरेमनी से जुड़ी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. इन फोटो में मोना सिंह अपने दोनों हाथों और पैरों में मेहंदी लगाई नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस की मेहंदी पर उनके साथ टीवी के कई मशहूर कलाकार भी मौजूद हैं.

रश्मि देसाई को लेकर हुआ खुलासा, इस वजह से हुआ था उनका नंदीश संधू से तलाक

Mona ki Mehndi ???? #monakishadi

A post shared by Gaurav gera (@gauravgera) on

मोना सिंह (Mona Singh) की मेहंदी सेरेमनी की इन फोटो को उनके दोस्त और एक्टर गौरव गेरा (Gaurav Gera) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. इन फोटो में मोना का लुक काफी प्यारा रहा है. मेहंदी के इस खास सयम पर मोना सिंह पिंक और गोल्डन ड्रेस में नजर आ रही हैं, वहीं फूलों के जेवर ने उनके इस लुक को और भी शानदार बना दिया है. अपने इन फोटो और वीडियो में मोना सिंह काफी खुश नजर आ रही हैं. इन फोटो को शेयर करते हुए गौरव गेरा ने लिखा, "मोना की मेहंदी."

इस दिन लगेगा साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण, कभी प्रकोप से बचाने के लिए दिखाई गई थी यह फिल्म

बताया जा रहा है कि मोना सिंह (Mona Singh) और श्याम की शादी मुंबई में ही होगी, जिसमें परिवार के सदस्यों के साथ कुछ खास दोस्त और इंडस्ट्री से जुड़े कुछ व्यक्ति शामिल होंगे. बता दें कि मोना सिंह ने जस्सी जैसी कोई नहीं से अपनी पहचान बनाई थी. इसके बाद मोना सिंह क्या हुआ तेरा वादा, प्यार को हो जाने दो और कवच में नजर आई थीं. टीवी के अलावा मोना सिंह ने राजकुमार हिरानी की फिल्म 3 इडियट्स में भी अहम किरदार निभाया था. इस फिल्म में एक्ट्रेस करीना कपूर की बड़ी बहन के रूप में दिखाई दी थीं. बताया जा रहा है कि मोना सिंह लाल सिंह चड्ढा में भी नजर आ सकती हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mona Singh, Mona Sing Photos, Mona Sing Husband Name, Mona Singh Wedding With Shyam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com