बालिका वधू की सुगना कहें या फिर महाभारत की सुभद्रा, इस एक्ट्रेस ने हर रोल में अपनी अदाकारी से नई जान डाल दी हैं. यूं तो छोटे पर्दे पर जितने पॉपुलर सीरियल्स में नजर आईं. उतने में साड़ी और भारी भरकम ज्वेलरी से लकदक वही सुगना या सुभद्रा असल में बेहद ग्लैमरस हैं. इस सिजलिंग और ग्लैमरस एक्ट्रेस का नाम है विभा आनंद. जो छोटे पर्दे पर अपने स्टाइलिश लुक से साथ राज करती हैं. वैसे विभा आनंद ने एक्टिंग की दुनिया में तो खूब नाम कमाया है अपने रिलेशनशिप को लेकर भी वो काफी सुर्खियां बटोरती रही हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वैसे तो विभा आनंद नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती हैं. उसके बावजूद छोटे पर्दे पर आने से पहले उन्होंने अपने नाम में न्यूमरोलॉजी के हिसाब से बदलाव किया. पहले वो अपना नाम Vibha Anand लिखा करती थीं लेकिन अंक ज्योतिष के अनुसार नाम बदल कर Veebha Anand कर लिया.
वैसे ग्लैमर वर्ल्ड का ये सफर विभा आनंद के लिए बहुत आसान नहीं रहा. उन्होंने अपनी पहचान बनाने के लिए खूब संघर्ष किया है और हर संघर्ष में उनके पिता ने उसका साथ दिया है. कई महीनों तक ऑडिशन देने के बाद उन्हें अपना पहला सीरियल बालिका वधु मिला था.
सुगना के रोल में बालिका वधु में विभाग आनंद को खूब पसंद किया गया. इस रोल के चलते उन्हें इंडियन टैली अवॉर्ड फॉर बेस्ट सपोर्टिंग रोल और इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स फॉर बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल भी मिला.
इसके बाद भी विभा आनंद कई सीरियल्स में नजर आईं. फियर फाइल्स, कैरी- रिश्ता खट्टा मीठा से लेकर क्राइम पेट्रोल में भी दिखीं. इसके महाभारत और बेगूसराय में भी उनके काम की तारीफ हुई.
अपने करियर के बीच में विभा आनंद रोहित पुरोहित के साथ रिलेशनशिप में भी रहीं. दोनों की मुलाकात संस्कार लक्ष्मी के सेट पर हुई थी. लेकिन कुछ समय की डेटिंग के बाद दोनों ने अपनी राहें बदल लीं.
शाहरुख खान ने पत्नी गौरी खान की बुक 'माई लाइफ इन डिजाइन' लॉन्च की
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं