विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2021

माधुरी दीक्षित ने जावेद जाफरी के साथ पुरानी यादें की ताजा, 'ले ले दिल' गाने पर किया डांस- Video

माधुरी दीक्षित और जावेद जाफरी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों 30 साल पुराने गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं.

माधुरी दीक्षित ने जावेद जाफरी के साथ पुरानी यादें की ताजा, 'ले ले दिल' गाने पर किया डांस- Video
माधुरी दीक्षित ने जावेद जाफरी के साथ 30 साल पुराने गाने पर किया डांस
नई दिल्ली:

'धक-धक' गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित ने अपने डांस से लोगों को दीवाना बना दिया है. बॉलीवुड में 1980 और 1990 के दशक में माधुरी दीक्षित ने अपनी फिल्मों से जबरदस्त फैन फॉलोइंग बनाई थी. वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार रही हैं. इन दिनों डांसिंग क्वीन माधुरी कलर्स के रियलिटी शो 'डांस दीवाने' को जज कर रही हैं. इस मौके पर शो में बतौर मेहमान जावेद जाफरी ने अपने भाई नावेद के साथ शिरकत की थी. इतना ही नहीं शो में माधुरी दीक्षित और जावेद जाफरी ने अपनी फिल्म '100 डेज' के गाने पर शानदार परफॉर्मेंस दी. 

शो के होस्ट राघव जुयाल ने शो की जज माधुरी दीक्षित और जावेद जाफरी से रिक्वेस्ट की कि आपकी फिल्म के गाने पर एक परफॉर्मेंस तो बनती हैं. तभी माधुरी दीक्षित और जावेद जाफरी ने अपनी फिल्म '100 डेज' के पॉपुलर गाने 'ले ले दिल दे दे दिल' पर पुराने अंदाज में शानदार डांस किया. दोनों की इस परफॉर्मेंस की लोग तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. वहीं शो के अन्य जज धर्मेश, तुषार कालिया ने भी दोनों की जमकर तारीफ की. साथ ही टीम ने भी खड़े होकर तालियां बजाईं. 

बता दें कि माधुरी दीक्षित और जावेद जाफरी की फिल्म  '100 डेज' 30 साल पुरानी है. यह फिल्म साल 1991 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का गाना  'ले दिल दे दे दिल' काफी फेमस हुआ था. जावेद जाफरी और माधुरी की अन्य फिल्मों की बात करें तो दोनों को इस फिल्म के अलावा 'टोटल धमाल' में साथ में देखा गया था. खास बात यह है कि इस शो में  जावेद अपने भाई नावेद के साथ 'टोटल धमाल' लेकर आए हैं जी हां, जावेद अपने साथ 4 वाइल्ड कार्ड एंट्री भी लाए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dance Deewane, Madhuri Dixit, Madhuri Dixit Dance Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com