विज्ञापन

JioHotstar पर कई हफ्तों से राज कर रहा ये TV शो, धुरंधर, प्रीतम एंड पेड्रो और ठुकरा के मेरा प्यार भी नहीं पीछे

ओटीटी पर जहां बड़े बजट की फिल्में और वेब सीरीज अपना जलवा दिखा रहे हैं, वहीं एक कॉमेडी शो कई हफ्तों से नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा जमाए बैठा है. 'धुरंधर' और 'प्रीतम एंड पेड्रो' भी इसकी बादशाहत नहीं छीन पाए हैं.

JioHotstar पर कई हफ्तों से राज कर रहा ये TV शो, धुरंधर, प्रीतम एंड पेड्रो और ठुकरा के मेरा प्यार भी नहीं पीछे
JioHotstar पर धुरंधर और प्रीतम एंड पेड्रो भी नहीं छीन पाए इस शो से नंबर-1 का ताज!
Instagram
नई दिल्ली:

ओटीटी की दुनिया में हर हफ्ते नए शो और फिल्में दस्तक देती हैं, लेकिन कुछ कंटेंट ऐसा होता है, जो दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना लेता है. जियो हॉटस्टार पर इन दिनों एक ऐसा ही शो लगातार अपनी बादशाहत कायम किए हुए है. मजेदार बात यह है कि इसके सामने बड़े बजट की फिल्में, पॉपुलर वेब सीरीज और शोज भी टिक नहीं पा रहे हैं. कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर इस शो ने ओटीटी दर्शकों को अपनी ओर बांधे रखा है. कई हफ्तों से नंबर-1 पर बने रहने वाला यह शो है 'लाफ्टर शेफ'.

कॉमेडी और कुकिंग के तड़के ने जीता दर्शकों का दिल

जियो हॉटस्टार की वॉचलिस्ट में लगातार पहले पायदान पर बने रहने वाले 'लाफ्टर शेफ' ने साबित कर दिया है कि दर्शकों को सिर्फ बड़े बजट और स्टार पावर ही आकर्षित नहीं करते, बल्कि हल्का-फुल्का और मनोरंजक कंटेंट भी जबरदस्त फॉलोइंग हासिल कर सकता है. इस शो की खासियत इसका अनोखा फॉर्मेट है, जहां कॉमेडी और खाना बनाने का मजेदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. शो में भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी जैसे बड़े कॉमेडियन अपनी टाइमिंग से दर्शकों को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ते. वहीं जन्नत जुबैर, एल्विश यादव समेत कई पॉपुलर चेहरे भी शो में मनोरंजन का तड़का लगाते हैं. खाना बनाने के दौरान होने वाली मस्ती, मजेदार टास्क और कलाकारों की नोकझोंक शो को बाकी रियलिटी शोज से अलग बनाती है. यही वजह है कि यह लगातार दर्शकों की पसंद बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- सलमान खान का 'नौकर', फिल्मों में मिलते थे सिर्फ 50 रुपये, आज बना टॉप एक्टर, एक दिन के लेता है डेढ़ लाख रुपये

'धुरंधर' और 'प्रीतम एंड पेड्रो' भी नहीं हिला पाए कुर्सी

Latest and Breaking News on NDTV

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस समय कई बड़े नाम चर्चा में हैं. 'धुरंधर' ने सिनेमाघरों में रिकॉर्डतोड़ कमाई और शानदार प्रतिक्रिया हासिल करने के बाद ओटीटी पर भी दर्शकों का ध्यान खींचा है. वहीं 'प्रीतम एंड पेड्रो' भी फिलहाल काफी चर्चा में बनी हुई है. इसके अलावा 'ठुकराकर मेरा प्यार' ने भी दर्शकों के बीच अच्छी पकड़ बनाई है. बावजूद इसके ये सभी कंटेंट जियो हॉटस्टार की वॉचलिस्ट में 'लाफ्टर शेफ' की बादशाहत को खत्म नहीं कर पाए हैं. इस बीच शो की लगातार बढ़ती लोकप्रियता इस बात का संकेत है कि दर्शक अब ऐसे कंटेंट को भी खूब पसंद कर रहे हैं, जिसमें हंसी, मनोरंजन और परिवार के साथ देखने का मजा शामिल हो. यही फॉर्मूला 'लाफ्टर शेफ' को कई हफ्तों से ओटीटी का नंबर-1 शो बनाए हुए है.

ये भी पढ़ें- प्राइम वीडियो का आदर्श बाल विद्यालय का आया ट्रेलर, न परफेक्ट नियम, न लोग स्कूल का ऐसा हाल, फैंस कहेंगे- पंचायत, ग्राम चिकित्सालय फेल  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Laughter Chef, Dhurandher, Jio Hotstar, Tv News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com