एकता कपूर के नागिन सीरियल से मौनी रॉय ने इंडस्ट्री में खूब शोहरत कमाई, जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में भी कदम रख लिया है. मौनी रॉय कभी कलर्स पर रात को 8-9 बजे राज करती थीं, वहीं अब शाहरुख खान, रणबीर कपूर और अक्षय कुमार जैसे स्टार्स के साथ बड़े परदे पर स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आ चुकी हैं. अब नागिन सीरियल से लेकर ब्रह्मास्त्र और गोल्ड जैसी मूवीज में तो आपने मौनी रॉय को देखा ही होगा लेकिन क्या आप जानते हैं मौनी रॉय के करियर की शुरुआत सास भी कभी बहू थी सीरियल से हुई थी, जिसमें उनका किरदार सादगी और भोले भाले लुक वाला था. इस धारावाहिक में दिग्गज स्मृति ईरानी बतौर लीड नजर आई थीं. तब से अब तक मौनी रॉय का लुक पूरी तरह बदल चुका है, जिसका सबूत उनकी कुछ तस्वीरें हैं.
मौनी ने एक्टिंग की दुनिया में साल 2000 में सास भी कभी बहू सीरियल से कदम रखा, जिसमें कृष्णा तुलसी के रोल में उन्हें लोगों ने बहुत पसंद किया. इसके बाद 2008 में मौनी कहो न यार है नाम के स्टार प्लस रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थी. शो के बाद एक्ट्रेस ने सीरियल कस्तूरी में शिवानी सब्बरवाल का किरदार निभाया. 2008 में वो एक और डांस रियलिटी शो जरा नच के दिखा में हिस्सा और जीता भी. 2010 में मौनी रॉय ने दो सहेलियां में रूप और श... फिर कोई है में कोएना के रोल में काम किया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

आपको बता दें, छोटे और साइड किरदारों में नजर आने के बाद 2011 से मौनी रॉय लीड किरदारों में नजर आनी शुरू हुईं. देवों के देव....महादेव में मौनी रॉय बतौर सती और 2012 के जुनून में बतौर मीरा के रोल में नजर आई थीं. फिर 2014 में झलक दिखला जा शो में मौनी बतौर कंटेस्टेंट भाग लिया और चौथे पायदान पर पहुंचीं. 2015 में उनकी अपीयरेंस तो आप जानते ही होंगे क्योंकि उस साल मौनी रॉय एकता कपूर के फेमस सीरियल से टेलीविजन पर छा गई थीं. साथ ही 2015 से 2017 तक मौनी रॉय ने शिवन्या के किरदार में नागिन 1 और नागिन 2 से बहुत पॉपुलैरिटी हासिल की.
नागिन सीरियल के बाद मौनी रॉय को सिनेमा में भी पहचान मिली, जिसके बाद उन्होंने अपना लक बॉलीवुड पर आजमा कर देखा, जो कि सही साबित हुआ. जबकि एक्ट्रेस अब तक यश, अक्षय कुमार और शाहरुख खान जैसे एक्टर्स के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं. साथ ही मौनी साल 2022 की फिल्म ब्रह्मास्त्र में बतौर नेगेटिव रोल जुनून नजर आई थीं, जिसमें शाहरुख खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन जैसे कलाकार भी शमिल थे.
25 साल में मौनी रॉय का पूरा लुक बदल चुका है. वहीं अब वह संजय दत्त के साथ अपकमिंग फिल्म भूतनी के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसकी हाल ही में पहली झलक सामने आई थी. वहीं फैंस की नजरें एक्ट्रेस के चेहरे पर भी पड़ी थी, जिसके चलते वह ट्रोल भी हुई थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं