विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2019

Kumkum Bhagya Written Update: रिया की बहन भिड़ी प्रज्ञा से, जानिए 'कुमकुम भाग्य' का नया ट्विस्ट

Kumkum Bhagya Written Update: सृति झा (Sriti Jha) और शब्बीर आहलुवालिया (Shabir Ahluwalia) के शो 'कुमकुम भाग्य' के अपकमिंग एपिसोड में जानिए क्या होने वाला है.

Kumkum Bhagya Written Update: रिया की बहन भिड़ी प्रज्ञा से, जानिए 'कुमकुम भाग्य' का नया ट्विस्ट
Kumkum Bhagya Written Update: सारियल 'कुमकुम भाग्य' में जानिए क्या होगा
  • सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में जानिए क्या होगा
  • प्रज्ञा और प्रियंका की होगी लड़ाई
  • शो में आएगा नया ट्विस्ट
नई दिल्ली:

Kumkum Bhagya Written Update: सृति झा (Sriti Jha) और शब्बीर आहलुवालिया के शो 'कुमकुम भाग्य' में अब प्राची (Mugdha Chapekar) और रणबीर का प्यार परवान चढ़ रहा है. सीरियल 'कुमकुम भाग्य' के पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि रणबीर घर पहुंच जाता है और खुद भी प्राची की तरह बारिश में जाकर भीगने लगता है. वो ये देखकर सरप्राइज हो जाता है कि वो बारिश को एंजॉय कर रहा है. रणबीर घर जाता है और देखता है कि अभी छुप-छुपकर आइसक्रीम खा रहा होता है. 

सीरियल 'कुमकुम भाग्य' के पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि अभी ये जानना चाहता है कि आखिर रणबीर किसके लिए बारिश में भीगा है. हालांकि रणबीर अभी भी कंफ्यूजन में है कि वो रिया को चाहता है या प्राची (Mugdha Chapekar) को. घर पहुंचकर प्राची, शहाना को बताती है कि आज वो खुद को काफी स्ट्रांग महसूस कर रही है क्योंकि उसने 3 लोगों को पीटा है.

जी टीवी के फेमस शो 'कुमकुम भाग्य' के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रज्ञा मार्केट में एक लड़की को सरिता के साथ बुरी तरह से बात करते हुए देखेगी. प्रज्ञा उसे चुप रहने के लिए कहेगी. वो लड़की सरिता से लड़ने लगेगी, वहीं हमे पता चलेगा कि ये लड़की कोई और नहीं बल्कि रिया की कजन है. वहीं अभी (Shabir Ahluwalia) ये सोचकर दुखी होगा कि वो प्रज्ञा से नहीं मिल पाया. वहीं पूरब, अभी से कहेगा कि अगर तुम दोनों एक-दूसरे से अलग नहीं होते तो अपनी बेटियों को एक साथ बढ़ते हुए देख पाते. क्या अब अभी, प्रज्ञा को ढूंढने की कोशिश करेगा? 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kumkum Bhagya September 18 2019 Written Update, Prachi Kumkum Bhagya, Riya Kumkum Bhagya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com