बिग बॉस के हर सीजन में कई कपल्स बनते देखे होंगे, उनमे से कई जोड़ियां हमने ऐसी देखी होंगी, जो शो से बाहर निकलकर अलग हो गई, लेकिन कई जोड़ियां ऐसी भी थी, जिन्हें हमने शो के बाद भी अपना रिश्ता बरकरार रखा. कुछ ने शादी करने का भी फैसला लिया तो किसी ने अपने रिश्ते को कंफर्म करते हुए एक और कदम आगे बढ़ाया है. इसी बीच बिग बॉस 14 के कपल जैस्मिन भसीन और अली गोनी के 5 साल तक डेट करने के बाद शादी की खबरें सामने आई हैं. वहीं अब इस पर उनकी बेस्ट फ्रेंड बेस्ट फ्रेंड कृष्णा मुखर्जी ने बताया कि जैस्मिन और अली गोनी 2025 या 26 में शादी कर सकते हैं.
ये है मोहब्बतें के शो से फेमस हुईं कृष्णा मुखर्जी से रश विद रुच के पॉडकास्ट में अली गोनी और जैस्मिन भसीन की शादी पर पूछा गया, जो हाल ही में लिव इन में रहने लगे हैं. उन्होंने हिंट दिया कि 2025 या 2026 में शादी कर लेंगे. कृष्णा मुखर्जी ने कहा, "इस साल हो रही है, या फिर अगले साल हो रही हैं उनकी शादी, गाइज. इस साल हो रही है, एन्ड तक हो जाएगी."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कृष्णा मुखर्जी की शादी की डेट पर कन्फर्मेशन के बाद जैस्मिन की मां से पूछा गया की क्या वो बेटी जैस्मिन की शादी को सपोर्ट करते हैं, तो उन्होंने बताया की वो जैस्मिन की शादी को पूरा सपोर्ट करती हैं और चाहती हैं कि जैस्मिन की शादी जल्द से जल्द हो जाए ताकि उन्हें आराम मिल सके. अब जैस्मिन की मम्मी ने तो अपनी राय जाहिर कर दी जिसपर उनके होने वाले दामाद अली गोनी का एक चुटकी लेता हुआ रिएक्शन सामने आया उन्होंने कहा "आपकी छुट्टी के लिए मैं शादी करूं? कोई छुट्टी नहीं होगी अभी. अभी आप बहुत जवान हो. अभी आप भाग दौड़ कर सकते हो."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं