विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2019

Kaun Banega Crorepati 11: इस कंटेस्टेंट ने KBC 11 में बना डाला रिकॉर्ड, इतने सेकंड में दिया जवाब

Kaun Banega Crorepati 11 Written Update: 'कौन बनेगा करोड़पति' में पुहंची दिल्ली की राजरानी भल्ला, अमिताभ बच्चन को देख हुईं भावुक तो बिग बी ने यूं कराया चुप.

Kaun Banega Crorepati 11: इस कंटेस्टेंट ने KBC 11 में बना डाला रिकॉर्ड, इतने सेकंड में दिया जवाब
Kaun Banega Crorepati 11: दिल्ली की राजरानी भल्ला के अमिताभ बच्चन ने पोंछे आंसू
  • 'केबीसी' में पहुंची दिल्ली की राजरानी भल्ला
  • शो में अमिताभ बच्चन ने खुद पोंछे आंसू
  • 'फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट' का दिया सबसे तेज जवाब
नई दिल्ली:

Kaun Banega Crorepati 11 Written Update: सोनी टीवी के सबसे पॉपुलर और दमदार शो 'कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati)' के 11 वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है. शो का हर एक एपिसोड में होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपनी दरियादिली से हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट का दिल जीत लेते हैं. पिछले एपिसोड में नितिन कुमार पटवा के स्टाइल की अमिताभ बच्चन ने खूब तारीफ की थी. 'कौन बनेगा करोड़पति' के आज के एपिसोड में दिल्ली की राजरानी भल्ला को हॉट सीट पर बैठने का मिलेगा. राजरानी भल्ला ने 'फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट' का अब तक का सबसे तेज जवाब दिया. उन्होंने सवाल का जवाब देने में सिर्फ 2.7 सेंकेड का वक्त लिया. इसके लिए अमिताभ बच्चन ने भी राजरानी की तारीफ की. राजरानी पेशे से वकील हैं और अपने पति के साथ मिलकर वकालत करती हैं.

Kumkum Bhagya Written Update: प्रज्ञा के कमरे में मिला कुछ ऐसा, 'कुमकुम भाग्य' में आ गया तूफान

राजरानी ने एनडीटीवी से बातचीत में बताया कि जब उनको हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला तो उन्हें इतनी खुशी हुई कि वो अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सामने रोने लगीं. बातचीत के दौरान राजरानी ने अपने इस सफर को लेकर बताया, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं यहां तक पहुंच पाऊंगी. मेरी तो उम्मीद ही टूट गई थी कि मैं कभी हॉट सीट पर पहुंच भी पाऊंगी, क्योंकि मैं 2 दिन के बाद भी हॉट सीट पर नहीं पहुंच पाई थी और तीसरे दिन मैं पजामे में शो पर पहुंची क्योंकि मुझे नहीं लगा था कि मुझे हॉट सीट पर बैठने का मौका मिल भी पाएगा. लेकिन जब अमिताभ बच्चन ने 'फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट' सवाल के बाद मेरा नाम एनाउंस किया और बताया कि मैंने अब तक का सबसे तेज जवाब दिया है तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. मुझे अमिताभ जी जब लेने आए तो मैं रोने लगी और मैंने पजामे में ही हॉट सीट पर बैठकर अमिताभ बच्चन के साथ 'केबीसी' खेला.'

The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा एक्ट्रेस संग कर रहे थे फ्लर्ट, अर्चना पूरन सिंह ने यूं लगाई फटकार- देखें वीडियो

राजरानी ने आगे कहा, 'बच्चन जी मुझे लेकर गए मैं बुरी तरह से रो रही थी. उन्होंने खुद से टिश्यू उठाए और मेरे आंसू पोंछे और जब मैं हॉट सीट पर बैठी थी तो मेरे हाथ से सारे टिश्यू गिर गए थे. तो अमिताभ बच्चन ने नीचे गिरे टिश्यू को उठाया और अपने पॉकेट में रख लिए और फिर वो मेरे लिए नए टिश्यू भी लेकर आए. मुझे बिल्कुल नहीं लगा था कि इतना बड़ा व्यक्ति और उनका इतना अच्छा व्यवहार. पूरे एपिसोड में उन्होंने मुझे बस चुप कराया.' बता दें राजरानी 'कौन बनेगा करोड़पति' से जीती राशि से अपना सपना पूरा करेंगी. राजरानी स्ट्रीट डॉग्स के लिए शेल्टर बनाना चाहती हैं, और वो इन जीते हुए पैसे को स्ट्रीट डॉग्स के लिए इस्तेमाल करेंगी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kaun Banega Crorepati, Kaun Banega Crorepati Written Update, Amitabh Bachchan, Raj Rani Bhalla, Kaun Banega Crorepati 11 28 August 2019 Written Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com