- करीना कपूर ने 'डांस इंडिया डांस' के मंच पर खेला क्रिकेट
- कपिल देव की बॉल पर करीना कपूर ने मारा चौका
- करीना कपूर और कपिल देव का वीडियो हुआ वायरल
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) इन दिनों रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस 7' में बतौर जज नजर आ रही हैं. लेकिन जज होने के बाद भी करीना कपूर (Kareena Kapoor) शो के सेट पर काफी मस्ती करती दिखाई देती हैं. हाल ही में 'डांस इंडिया डांस' के सेट पर क्रिकेट के दिग्गज और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) दिखाई दिए. कपिल देव के शो पर आने के बाद एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) की खुशी देखने लायक थी. उन्होंने दिग्गज क्रिकेटर के साथ ना केवल ढेर सारी मस्ती की, बल्कि शो के सेट पर ही क्रिकेट भी खेला. करीना कपूर और कपिल देव (Kapil Dev) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है.
आतिफ असलम के Tweet पर यूजर्स ने लगाई फटकार, कहा- हज पर जा रहे हो और ऐसी सोच...
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
For the first time ever, the Harayana Hurricane will lock horns with Begum of Bollywood.#DanceIndiaDance #BattleOfTheChampions #DanceKaJungistaan
— ZEE5 (@ZEE5India) August 8, 2019
Presented by
Birla White WallCare Putty – Yehi Hai Asli Putty#KareenaKapoor @BoscoMartis @raftaarmusic @therealkapildev pic.twitter.com/jT2jSnN2Ng
जी5 के ट्विटर पर शेयर हुए वीडियो में नजर आ रहा है कि पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) बॉलिंग करते हैं और करीना कपूर (Kareena Kapoor) बैटिंग. पहली बॉल को करीना कपूर अच्छे से नहीं खेल पातीं, लेकिन कपिल देव की अगली बॉल पर ही करीना कपूर काफी अच्छी पारी खेलती हैं. इसके बाद करीना कपूर भी बॉलिंग करती हैं. 'डांस इंडिया डांस' के सेट पर आए कपिल देव से करीना कपूर ने एक बैट पर उनका ऑटोग्राफ भी लिया. उन्होंने बताया कि मेरी दिली तमन्ना है कि मेरा बेटा (तैमूर अली खान) क्रिकेटर बने.
एमी जैक्सन के बेबी बम्प की ये तस्वीर हो रही है वायरल, बोलीं- 33 हफ्तों की प्रेग्नेंसी के बाद अब...
शो के सेट पर नजर आ रहीं करीना कपूर (Kareena Kapoor) काफी खूबसूरत लग रही थीं. पीच शिमरी साड़ी में उनका लुक देखने लायक था. बता दें कि वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में करीना कपूर बॉलीवुड एक्टर इरफान खान के साथ नजर आएंगी. इसके अलावा करीना कपूर एक्टर अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गुड न्यूज' में दिखाई देने वाली हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं