विज्ञापन
This Article is From May 15, 2020

'रामायण' में युद्ध के दौरान तलवार लेकर नाच रहा था व्यक्ति, करणवीर बोहरा ने शेयर किया Video

'रामायण' (Ramayan) से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे टीवी के मशहूर एक्टर करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) ने शयेर किया है. इस वीडियो में एक व्यक्ति तलवार लेकर लड़ता नजर आ रहा है.

'रामायण' में युद्ध के दौरान तलवार लेकर नाच रहा था व्यक्ति, करणवीर बोहरा ने शेयर किया Video
करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) ने शेयर किया 'रामायण' (Ramayan) से जुड़ा वीडियो
  • करणवीर बोहरा ने शेयर किया रामायण से जुड़ा वीडियो
  • युद्ध के दौरान हाथों में तलवार लेकर डांस कर रहा था व्यक्ति
  • करणवीर बोहरा का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

'रामायण' (Ramayan) सीरियल ने टीवी की दुनिया के 33 वर्षों बाद भी धमाल मचाकर रख दिया. रिटेलीकास्ट होने के बाद 'रामायण' ने न केवल रिकॉर्ड बनाए, बल्कि सबसे ज्यादा व्यूयवरशिप भी दर्ज की. लेकिन हाल ही में रामायण से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे टीवी के मशहूर एक्टर करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) ने शेयर किया है. इस वीडियो में एक व्यक्ति तलवार लेकर लड़ता नजर आ रहा है, लेकिन उसे देखकर ऐसा लग रहा है मानो वह तलवार लेकर डांस कर रहा हो. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए करणवीर बोहरा ने कहा कि क्या जबरदस्त युद्ध है, बिल्कुल 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की तरह. 

करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) ने यह वीडियो एक दिन पहले शेयर किया था, जिसे अब तक 1 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. एक्टर के इस वीडियो को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं. करणवीर बोहरा ने रामायण से जुड़े इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "मुझे इसे शेयर करना पड़ा. और मैं सोच रहा था कि क्या जबरदस्त लड़ाई है यह, बिल्कुल गेम ऑफ थ्रोन की तरह." इससे इतर एक्टर द्वारा शेयर किये गए वीडियो पर लिखा था, "जब आपको आपकी नौकरी के लिए ज्यादा भुगतान न किया गया हो."

बता दें कि करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) ने सीरियल 'जस्ट मोहब्बत' से टीवी की दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद वह 'शरारत', 'क्योंकि सास भी कभी  बहू थी', 'कसौटी जिंदगी की', 'एक से बढ़कर एक', 'पिया के घर जाना है', 'कुबूल है', 'सौभाग्यवती भवः' और 'नागिन' जैसे करई सीरियल्स में नजर आ चुके हैं. इसके अलावा करणवीर बोहरा ने 'नच बलिए', 'बिग बॉस', 'खतरा खतरा खतरा' और 'खतरों के खिलाड़ी' से भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं. इन दिनों एक्टर क्वारंटीन में समय बिता रहे हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर अकसर एक्टिव रहते हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karanvir Bohra, Karanvir Bohra Video, Ramayan, Ramayan Video, Ramayan Glimpse
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com