विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2018

करण जौहर ने किया ऐसा काम, फूट-फूट कर रोने लगीं उनकी MOM

फिल्म डायरेक्टर करन जौहर ने स्कूल के दिनों में पहली बार अपना गायन कौशल दिखाया और तभी उनकी मां ने उन्हें दोबारा कभी न गाने की नसीहत दे दी थी.

करण जौहर ने किया ऐसा काम, फूट-फूट कर रोने लगीं उनकी MOM
  • करण जौहर ने किया खुलासा
  • आखिर क्यों रोईं थी उनकी मां
  • गाना न गाने की दी थी हिदायत
नई दिल्ली: फिल्म डायरेक्टर करण जौहर ने स्कूल के दिनों में पहली बार अपना गायन कौशल दिखाया और तभी उनकी मां ने उन्हें दोबारा कभी न गाने की नसीहत दे दी थी. एक बयान के मुताबिक, करण ने 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स' के एक एपिसोड के दौरान 'जाने तू या जाने ना' गाया, तभी उन्होंने उस बीते वक्त को याद किया. करण ने बताया, मैंने स्कूल के दिनों में एक बार अपनी गायन प्रतिभा दिखाई थी. 

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर हैं या नहीं, करण जौहर ने कर दिया खुलासा

करण यह भी बताया कि मेरी मां चाहती थीं कि मैं गायन नहीं लिखावट या किसी अन्य प्रतियोगिता में भाग लूं, लेकिन मैंने गायन प्रतियोगिता में जाने का निर्णय लिया और जब मैं रात को घर गया तो मां को रोते देखा. उन्होंने कहा, तब उन्होंने मुझसे कहा, 'बेटा, तुम जो चाहे करो लेकिन दोबारा कभी गाना मत गाना' और मेरे सिंगिग करियर का वही अंत था. इस शो का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होता है.

VIDEO: ऐसा लग रहा है कि दावोस में इंडियन पार्टी चल रही है : करण जौहर

(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karan Johar, India's Next Superstars, Rohit Shetty
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com