विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2018

'द कपिल शर्मा शो' के साथ लौट रहे कपिल शर्मा, भारती सिंह बोलीं- चलो तबाही मचाते हैं

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) पूरे डेढ़ महीने बाद मुंबई लौट चुके हैं और उन्होंने जल्द ही दर्शकों को 'द कपिल शर्मा शो' के नए सीजन के साथ हंसाने का वादा किया है...

'द कपिल शर्मा शो' के साथ लौट रहे कपिल शर्मा, भारती सिंह बोलीं- चलो तबाही मचाते हैं
'द कपिल शर्मा शो' के साथ वापसी कर रहे कपिल शर्मा
नई दिल्ली: 'कॉमेडी के बादशाह' कहे जाने वाले कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अब पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं और धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं. इसकी जानकारी कपिल शर्मा ने खुद अपने फैन्स को दी है. इन दिनों अपनी डेब्यू पंजाबी फिल्म 'सन ऑफ मनजीत सिंह' के प्रमोशन में बिजी कपिल शर्मा मंगलवार को मुंबई लौटे. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि वह पूरे डेढ़ महीने बाद मुंबई लौट रहे हैं और जल्द ही दर्शकों को 'द कपिल शर्मा शो' के नए सीजन के साथ हंसाएंगे.

स्पाइडर मैन बन टाइगर श्रॉफ ने हवा में लगाई ऐसी छलांग, Video देख रह जाएंगे दंग!

कपिल शर्मा की यह पोस्ट पढ़ उनके फैन्स काफी एक्साइटेड हो गए और उन्हें शुभकामनाएं देनी शुरू कर दी. कॉमेडियन भारती सिंह ने भी अपने ही अंदाज में उनका स्वागत किया है. कपिल की वापसी से खुश होकर भारती लिखती हैं, "वैलकम बैक मेरे भाई चलो अब तबाही मचाते हैं." 
 
3rsl0pr8

कपिल शर्मा की इंस्टाग्राम पोस्ट पर भारती सिंह का रिएक्शन


भोजपुरी एक्ट्रेस शुभी शर्मा ने सास से की जंग तो 'पति' बोले, 'घरवा भइल बा कारगिल'- Video हुआ वायरल

पिछले कई महीनों से कपिल शर्मा मानसिक तौर पर परेशान होने की वजह से लाइमलाइट से दूर थे, अब उन्होंने टीवी पर वापसी करने का वादा किया है. हफ्तेभर पहले उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, "जल्द वापस आ रहा हूं. 'द कपिल शर्मा शो' लेकर आपके लिये सिर्फ सोनीटीवी पर". फैन्स ही नहीं बी-टाउन के कई सेलिब्रेटी ने भी उनके वापसी पर काफी खुशी जताई और ट्वीट पर रिप्लाई भी किया.सुष्मिता सेन ने दुर्गा पंडाल पर किया 'धुनुची नाच', बेटियों भी थिरकीं; देखें Video

बता दें कि कुछ महीने पहले कपिल की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं. कभी स्लिम-ट्रिम दिखने वाले कपिल शर्मा को इन तस्वीरों में पहचान पाना मुश्किल था. कपिल इन फोटो में विदेश के एक मॉल में कुछ शॉपिंग करते हुए दिखे थे. इसमें वह पहले के मुताबिक हद से ज्यादा ही मोटे नजर आए. देखने में यह मालूम पड़ रहा है कि कपिल की यह तस्वीर सीसीटीवी फुटेज की है. 
'द फैमिली टाइम विद कपिल' बंद होने के बाद कपिल शर्मा को लेकर कई तरह की बातें आईं और एक पत्रकार के साथ उनकी गुस्सा करते हुए ऑडियो भी वायरल हो गया था. रिपोर्ट्स में कहा गया कि उन्हें रिहैब सेंटर भी भेजना पड़ा था. हालांकि, इस बारे में कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sharma, The Kapil Sharma Show
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com