विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2021

कपिल शर्मा ने शेयर की कॉलेज टाइम की फोटो, फैन्स को बोले- पहचान कर बताओ...देखें Photo

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपनी पुरानी फोटो शेयर कर फैन्स को उन्हें पहचानने का चैलेंज दिया है.

कपिल शर्मा ने शेयर की कॉलेज टाइम की फोटो, फैन्स को बोले- पहचान कर बताओ...देखें Photo
कपिल शर्मा की थ्रोबैक फोटो वायरल
  • कपिल शर्मा ने शेयर की फोटो
  • कॉलेज टाइम को किया याद
  • फैन्स को पहचानने का दिया चैलेंज
नई दिल्ली:

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. वो अपनी हर एक्टिविटी की जानकारी फैन्स के बीच शेयर करते हैं. कपिल शर्मा ने अब अपनी एक सालों पुरानी फोटो शेयर की है, जिसमें उनको पहचानना फैन्स के लिए आसान नहीं होने वाला. मौके को भांपते हुए कपिल शर्मा ने फैंस को दिलचस्प चैलेंज भी दे दिया है कि वो उन्हें इस फोटो में पहचान कर बताएं. कपिल शर्मा ने इस तस्वीर को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. उनकी इस तस्वीर पर खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं.

फैन्स को दिया दिलचस्प चैलेंज
'द कपिल शर्मा शो' के दोबारा शुरू होने से पहले कपिल शर्मा ने फैन्स को यह चैलेंज दिया है कि उन्हें पहचानें और कॉमेंट सेक्शन में बताएं. कपिल इस फोटो में नीले शर्ट में नजर आ रहे हैं और साथ ही उन्होंने हाथों में डफली ले रखी है. उनकी यह फोटो कॉलेज के समय की दिखाई पड़ती है. फोटो में साफ देखा जा सकता है कि कॉमेडियन अपने दोस्तों संग मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं. 

कॉलेज के दिनों को किया याद
कपिल शर्मा ने सालों पुरानी अपनी इस फोटो को शेयर कर लिखा: "अपने प्ले की रिहर्सल खत्म करने के बाद, मेरी टीम के साथ म्यूजिकल सेशल, मुझे इस तस्वीर में ढूंढ़ो? और नीटे कॉमेंट्स में लिखो." उन्होंने #old #memories #college #theatre जैसे हैशटैग का इस्मेताल भी किया है.

जल्द शुरू होगा 'द कपिल शर्मा शो'
इस साल फरवरी के दूसरे हफ्ते में द कपिल शर्मा शो का प्रसारण बंद हो गया था. इसकी शुरुआत दिसंबर, 2018 में हुई थी. खबर आई थी कि यह शो इसलिए ऑफ एयर हुआ था, क्योंकि कपिल अपने परिवार के साथ कुछ वक्त बिताना चाहते थे. शो के अलावा कपिल शर्मा अपने नेटफ्लिक्स प्रोजेक्ट की भी घोषणा इस साल की शुरुआत में कर चुके हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sharma, Kapil Sharma Photo, Kapil Sharma Old Photo, Kapil Sharma College Time Photo, The Kapil Sharma Show
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com