- कपिल शर्मा और कृष्णा अभिषेक का वीडियो हुआ वायरल
- 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर मस्ती करते आए नजर
- सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
कॉमेडी किंग यानी कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का कार्यक्रम 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) हर हफ्ते खूब धमाल मचाता है. लॉकडाउन के बाद 'द कपिल शर्मा शो' की शुरुआत हो चुकी है और इसने पहले हफ्ते ही असल जिंदगी के सुपरहीरो सोनू सूद (Sonu Sood) के साथ शो पर खूब धमाल मचाया था. 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) के सेट से हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कपिल शर्मा और कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) मस्ती करते नजर आ रहे हैं. दरअसल, वीडियो में कपिल और कृष्णा इंस्टाग्राम फिल्टर का इस्तमेाल करते हुए अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का डॉयलाग मार रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
वीडियो में कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) कह रहे हैं, "आज मेरे पास बंगला है, गाड़ी है, बैंक बैलेंस है, तुम्हारे पास क्या है?", इस पर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) कृष्णा को जवाब देते हुए कहते हैं, "भई इतनी चीजें हैं, तो एक-आद चीज बेचकर दांत ही लगवा लेते हैं." वीडियो को कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जो इंटरनेट पर छाया हुआ है. इस वीडियो को शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने कैप्शन में लिखा, "70 के दशक का लुक 2020 के फिल्टर के साथ."
कपिल शर्मा के इस फनी वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, कि 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में पिछले हफ्ते सोनू सूद (Sonu Sood) नजर आए थे. शो पर उन्होंने बताया कि वह किस तरह प्रवासी मजदूरों और बाकी लोगों की लॉकडाउन में मदद कर पाए थे. सोनू सूद ने कहा, "हमने उनसे पूछा, कि वह कहां जा रहे हैं? उन्होंने कहा प्लीज हमारे लिए 10 दिनों का खाना पैक करवा दीजिए, हम कर्नाटक में अपने घर पैदल चलकर वापस जा रहे हैं." मैंने देखा की उनके बच्चे काफी छोटे थे. कोई-कोई तो एक महीने से भी कम उम्र के बच्चे थे. मैंने उनसे पूछा "आप इन बच्चों को किस तरह से लेकर जा रहे हैं. और उन्होंने कहा कि वह 8 से 10 दिनों में अपने घर पहुंच जाएंगे, आप बस हमारे खाने की व्यवस्था करवा दीजिए. मैंने कहा आप मुझे दो दिन दीजिए और मैं देखूंगा कि कुछ आवश्यक अनुमतियों के साथ कैसे व्यवस्था कर सकता हूं."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं