विज्ञापन

दूरदर्शन का वो शो, जो तारक मेहता से ज्यादा था पॉपुलर, जया बच्चन ने निभाया था अहम रोल, IMDb रेटिंग 33 साल बाद भी 8.7

90 के दशक का शो देख भाई देख आज भी अपनी सादगी और दमदार किरदारों के लिए याद किया जाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसके पीछे जया बच्चन का बड़ा हाथ था. यह शो दूरदर्शन पर आता था.

दूरदर्शन का वो शो, जो तारक मेहता से ज्यादा था पॉपुलर, जया बच्चन ने निभाया था अहम रोल, IMDb रेटिंग 33 साल बाद भी 8.7
90 के दशक का फैमिली शो, जिसने हंसी हंसी में सिखाई फैमिली वैल्यूज

90 का दशक भारतीय टेलीविजन का ऐसा दौर था, जब हर शाम परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर टीवी शो देखते थे. उस समय कई ऐसे शो आए, जो सिर्फ एंटरटेनमेंट तक सीमित नहीं थे, बल्कि रिश्तों, परिवार और जीवन की छोटी-छोटी खुशियों को भी बड़े खूबसूरत अंदाज में पर्दे पर उतारते थे. इन्हीं में एक ऐसा फैमिली कॉमेडी शो भी था. जिसकी सादगी, क्लीन कॉमेडी और यादगार किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं. खास बात ये है कि इस सुपरहिट शो के पीछे बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन का भी सीधा कनेक्शन था.

शो ने बदल दी फैमिली कॉमेडी की तस्वीर

1993 में दूरदर्शन पर शुरू हुआ 'देख भाई देख' उस दौर के सबसे पसंदीदा कॉमेडी शोज में से एक बन गया था. 1994 तक चले इस शो की कहानी दीवान परिवार की तीन पीढ़ियों के इर्द-गिर्द घूमती थी. जो एक ही घर में रहते हुए हर दिन नई सिचुएशन का सामना करती हैं. फैमिली मेंबर्स के बीच होने वाली नोक-झोंक, प्यार, शरारतें और इमोशनल पल इतने नेचुरल अंदाज में दिखाए गए कि दर्शकों ने खुद को इस फैमिली का हिस्सा मान लिया. शो की सबसे बड़ी खासियत इसका हल्का-फुल्का लेकिन असरदार ह्यूमर था. हर एपिसोड में हंसाने के साथ रिश्तों की अहमियत, परिवार में यूनिटी और अलग-अलग पीढ़ियों के बीच समझदारी का संदेश भी दिया जाता था. IMDb पर इसे 8.7 की शानदार रेटिंग मिली है.

जया बच्चन का खास कनेक्शन

इस शो की एक और बड़ी ताकत इसकी दमदार स्टारकास्ट थी. शेखर सुमन, नवीन निश्चल, फरीदा जलाल, सुषमा सेठ, भावना बलसावर, देवन भोजानी, विशाल सिंह और नताशा सिंह जैसे कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से हर किरदार को यादगार बना दिया. इन सभी की बेहतरीन केमिस्ट्री ने शो को घर-घर में पॉपुलर बना दिया. बहुत कम लोग जानते हैं कि 'देख भाई देख' का प्रॉडक्शन जया बच्चन की कंपनी सरस्वती ऑडियो विजुअल्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले किया था.

यह भी पढ़ें: हेमा मालिनी का 49 साल पुराना गीत, धर्मेंद्र ने नहीं मानी कोरियोग्राफर की बात, दिए अपने अंदाज में एक्सप्रेशन, ऐसा चला जादू बना कल्ट सॉन्ग

टेलीविजन प्रोडक्शन में ये उनका एक अहम कदम था, जिसने उन्हें एक कामयाब प्रोड्यूसर के रूप में भी पहचान दिलाई. शो का डायरेक्शन आनंद महेंद्रू ने किया, जबकि इसकी कहानी और संवादों को सिद्धार्थ बसु समेत कई लेखकों ने मिलकर तैयार किया. शानदार स्क्रिप्ट, दमदार कलाकार और परिवार से जुड़े इमोशन्स के कारण ये शो आज भी इंडियन टेलीविजन के सबसे यादगार फैमिली कॉमेडी शोज में गिना जाता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Doordarshan, TV, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com