विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2021

Bigg Boss 14 से बाहर आते ही जैस्मीन ने की बॉक्सिंग की प्रैक्टिस, यूं पंच पर पंच मारती आईं नजर- देखें Video

जैस्मीन भसीन (Jasmin Bhasin) का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करती हुई दिखाई दे रही हैं.

Bigg Boss 14 से बाहर आते ही जैस्मीन ने की बॉक्सिंग की प्रैक्टिस, यूं पंच पर पंच मारती आईं नजर- देखें Video
जैस्मीन भसीन (Jasmin Bhasin) ने की बॉक्सिंग की प्रैक्टिस
  • जैस्मीन भसीन ने बिग बॉस 14 से बाहर आते ही की बॉक्सिंग की प्रैक्टिस
  • यूं पंच पर पंच मारती दिखीं जैस्मीन भसीन
  • जैस्मीन भसीन का वीडियो खूब हो रहा है वायरल
नई दिल्‍ली:

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) की दमदार कंटेस्टेंट रह चुकीं जैस्मीन भसीन (Jasmin Bhasin) इन दिनों काफी चर्चा में हैं. हाल ही में एक्ट्रेस बिग बॉस 14 से बाहर आई हैं. लेकिन शो से बाहर आते ही उनका काफी बेबाक अंदाज देखने को मिल रहा है. हाल ही में उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करती हुई दिखाई दे रही हैं. इतना ही नहीं, वह अपने सामने मौजूद व्यक्ति को पंच पर पंच मारती हुई भी दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो को जैस्मीन भसीन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है.

जैस्मीन भसीन (Jasmin Bhasin) का यह वीडियो उनके फैंस को भी खूब पसंद आ रही है. वीडियो में जैस्मीन भसीन पूरे डेडिकेशन के साथ बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करती हुई दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "कई बार आपको इन बॉक्सिंग पंच के साथ ही रोल होना पड़ता है." खास बात तो यह है कि एक्ट्रेस ने इस वीडियो को कुछ ही घंटे पहले शेयर किया था, लेकिन इसे अभी तक आठ लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. बता दें कि जैस्मीन भसीन के इस वीडियो को लेकर उनके फैंस भी खूब तारीफें कर रहे हैं.

बता दें कि जैस्मीन भसीन (Jasmin Bhasin) ने टीवी की दुनिया में अपनी जबरदस्त पहचान सीरियल टश्न-ए-इश्क से बनाई है. इस सीरियल में जैस्मीन भसीन ने 'ट्विंकल तनेजा' का किरदार अदा किया था. सीरियल में उनकी एक्टिंग लोगों ने खूब पसंद की थी. इसके बाद जैस्मीन भसीन कलर्स टीवी पर आने वाले सीरियल दिल से दिल तक में मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई दी थीं. इस सीरियल में उन्होंने टेनी भानुशाली की भूमिका अदा की थी. इसके अलावा जैस्मीन भसीन फियर फैक्टर और खतरों के खिलाड़ी 9 में भी दिखाई दी थीं. वहीं, हाल ही में बिग बॉस 14 के जरिए जैस्मीन ने लोगों का खूब दिल जीता. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jasmin Bhasin, Jasmin Bhasin Video, Jasmin Bhasin Boxing Practise Video, Jasmin Bhasin Boxing Video Goes Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com