विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2021

गोल्डन लहंगे में जन्नत जुबैर ने 'Mere Liye' सॉन्ग पर आंखों से यूं दिए एक्सप्रेशंस, फैंस बोले- 'ओएमजी....'

जन्नत की खूबसूरत अदाओं पर फैन्स फिदा रहते हैं, ऐसी ही कुछ खास अंदाज जन्नत के ताजा वीडियो में नजर आ रहा है, जिसे जन्नत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया है.

गोल्डन लहंगे में जन्नत जुबैर ने 'Mere Liye' सॉन्ग पर आंखों से यूं दिए एक्सप्रेशंस, फैंस बोले- 'ओएमजी....'
जन्नत ज़ुबैर ने शेयर किया वीडियो

टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं, उनकी अदाएं और क्यूट अंदाज फैन्स को दीवाना बना देते हैं. जन्नत, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जैसे ही वीडियोज या फोटोज डालती हैं वो वायरल हो जाते हैं. एक बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली जन्नत अब टीवी की एक जानी-मानी स्टार बन चुकी हैं, जिनके खाते में एक साथ कई प्रोजेक्ट्स रहते हैं. जन्नत की खूबसूरत अदाओं पर फैन्स फिदा रहते हैं, ऐसी ही कुछ खास अंदाज जन्नत के ताजा वीडियो में नजर आ रहा है, जिसे जन्नत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया है.

बला की खूबसूरत लग रहीं जन्नत

इस वीडियो में जन्नत जुबैर बला की हसीन नजर आ रही हैं. वीडियो में वे अखिल सचदेवा के सॉन्ग 'मेरे लिए' पर दिल चुरा लेने वाले एक्सप्रेशन्स दे रही हैं. उन्होंने गोल्डन कलर का लहंगा पहना है और उसके साथ बिग स्टोन वाला नेकलेस पहना है, वहीं वे पिंक कलर की स्टोन रिंग फ्लॉन्ट कर रही हैं. वीडियो में जन्नत की आंखों के एक्सप्रेशन्स देखते ही बन रहे हैं, जन्नत बेहद नजाकत और खूबसूरती के साथ इस गाने पर एक्सप्रेशन्स दे रही हैं. इस वीडियो पर महज कुछ घंटों में छह लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं. टीवी स्टार और जन्नत की दोस्त अनुष्का सेन ने भी इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पसंद किया है. वहीं फैन्स जन्नत की दिलकश अदाएं देख उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे, एक फैन ने लिखा 'ओएमजी.. लुकिंग सो ब्यूटीफुल'.

सोशल मीडिया पर हैं लाखों चाहने वाले

सोशल मीडिया पर जन्नत की पॉपुलरिटी का अंदाजा इस बात से लगाइए कि उनके इंस्टाग्राम पर 34 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं. जन्नत के अभिनय की बात की जाए तो उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर सीरियल 'फुलवा' से ही दर्शकों को अपना मुरीद बना लिया था, इसमें वे लीड रोल में थीं. इसके बाद जन्नत ने  ‘तू आशिकी' और ‘भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप' जैसे शो किए और खूब नाम कमाया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jannat Zubair, Jannat Zubair Video, जन्नत जुबैर, Jannat Zubair Dance, Jannat Zubair Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com