विज्ञापन

सिर्फ 2 साल की उम्र में ‘कान्हा’ बनकर जीता देश का दिल, 17 साल बाद इतनी बदल गई 'जय श्री कृष्णा' की बच्ची, अब पहचानना मुश्किल

‘जय श्री कृष्णा’ में नन्हे कान्हा का किरदार निभाने वाली धृति भाटिया अब बड़ी हो चुकी हैं और उनका बदला हुआ अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

सिर्फ 2 साल की उम्र में ‘कान्हा’ बनकर जीता देश का दिल, 17 साल बाद इतनी बदल गई 'जय श्री कृष्णा' की बच्ची, अब पहचानना मुश्किल
जय श्री कृष्णा की बच्ची का बदल गया लुक

17 साल पहले टीवी पर प्रसारित हुआ पौराणिक धारावाहिक ‘जय श्री कृष्णा' दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ था. इस शो में भगवान कृष्ण के बाल रूप को जिस मासूमियत और चंचलता के साथ दिखाया गया, उसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया था. खासतौर पर नन्ही कलाकार धृति भाटिया ने अपने अभिनय से ऐसी छाप छोड़ी कि घर-घर में उन्हें ‘कान्हा' के नाम से पहचाना जाने लगा. उस समय उनकी उम्र महज दो से ढाई साल थी, लेकिन संवाद अदायगी, चेहरे के भाव और मुस्कान ने उन्हें टीवी की सबसे चर्चित बाल कलाकारों में शामिल कर दिया. आज 17 साल बाद धृति काफी बड़ी हो चुकी हैं और उनकी नई तस्वीरें देखकर फैंस हैरान रह जाते हैं.

नन्हे कान्हा बनकर मिली थी पहचान

Latest and Breaking News on NDTV

धृति भाटिया ने बहुत कम उम्र में कैमरे का सामना किया और ‘जय श्री कृष्णा' में बाल कृष्ण का किरदार निभाया. शो में उनकी मासूम हरकतें, माखन चुराने वाले दृश्य और यशोदा मैया के साथ उनके भावुक पल दर्शकों को बेहद पसंद आते थे. यही वजह थी कि यह किरदार आज भी लोगों की यादों में ताजा है. धृति ने अपनी सहज एक्टिंग से साबित कर दिया था कि उम्र प्रतिभा की मोहताज नहीं होती.

अब कैसी दिखती हैं धृति भाटिया?

समय के साथ धृति का लुक पूरी तरह बदल चुका है. अब वह किशोरावस्था पार कर युवा हो चुकी हैं. हालांकि उन्होंने मनोरंजन जगत से दूरी बना ली है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी देखने को मिलती है. इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों और वीडियोज में धृति पहले से काफी अलग नजर आती हैं. पहली नजर में उन्हें पहचानना आसान नहीं है, लेकिन उनकी मुस्कान में आज भी वही मासूमियत दिखाई देती है, जिसने कभी दर्शकों का दिल जीता था.

टीवी से दूरी, लेकिन डांस से है खास लगाव

‘जय श्री कृष्णा' के बाद धृति कुछ अन्य टीवी शोज में भी दिखाई दीं. उन्होंने ‘डोंट वरी चाचू' और ‘इस प्यार को क्या नाम दूं' जैसे धारावाहिकों में काम किया. हालांकि बाद में उन्होंने अभिनय की दुनिया से दूरी बना ली. मीडिया इंटरव्यू में धृति ने बताया था कि उन्हें डांस में काफी रुचि है और भविष्य में वह कोरियोग्राफर बनना चाहती हैं. सोशल मीडिया पर उनके डांस वीडियोज भी देखने को मिलते हैं, जिन्हें फैंस पसंद करते हैं.

यह भी पढ़ें: रात के 2 बजे 8 पैग पीकर सिर्फ 9 मिनट में जावेद अख्तर ने लिखा था ये सुपरहिट गीत, आज भी मोहब्बत करने वालों की जुबां पर हैं इसके बोल

आज भले ही धृति भाटिया स्क्रीन पर नजर नहीं आतीं, लेकिन ‘जय श्री कृष्णा' के नन्हे कान्हा के रूप में उनकी यादें अब भी दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं. 17 साल बाद भी फैंस उनके बारे में जानने और उनकी नई झलक देखने के लिए उत्सुक रहते हैं.

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
चीफ सब एडिटर
दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली. पिछले 10 साल से डिजिटल मीडिया में सक्रिय और इन 10 साल में बॉलीवुड, हॉलीवुड... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhriti Bhatia, TV, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com