विज्ञापन
This Article is From May 26, 2018

सनराइजर्स हैदराबाद के राशिद खान से बोलीं 'दादी', इनसे बॉल स्पिन कर देते हो तो मैं क्या चीज हूं...

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के यूसुफ पठान और राशिद खान जैसे खिलाड़ी शिल्पा शिंदे और सुनील ग्रोवर के क्रिकेट और एंटरटेनमेंट के कॉकटेल 'जियो धन धना धन' में नजर आए. SRH आईपीएल 2018 के फाइनल में CSK से भिड़ेगी.

सनराइजर्स हैदराबाद के राशिद खान से बोलीं 'दादी', इनसे बॉल स्पिन कर देते हो तो मैं क्या चीज हूं...
अली असगर और अफगानी क्रिकेटर राशिद खान
  • कॉमेडी और क्रिकेट का है कॉकटेल
  • अली असगर आएंगे नजर
  • अफगानिस्तानी क्रिकेटर हैं राशिद खान
नई दिल्ली: शिल्पा शिंदे और सुनील ग्रोवर के क्रिकेट और एंटरटेनमेंट के कॉकटेल 'जियो धन धना धन' में अकसर कुछ दिलचस्प होते देखा जा सकता है. ऐसा ही कुछ आज आने वाले एपिसोड में भी नजर आएगा. दिलचस्प यह है कि 'कॉमेडी नाइट विद कपिल' में दादी बनकर सबका दिल जीतने वाले अली असगर 'जियो धन धना धन' में भी नजर आएंगे और इस बार भी वे लेडी बनकर ही दिखेंगे. लेकिन आज आने वाले एपिसोड की खास बात इसमें आने वाले मेहमान हैं. इस एपिसोड में आईपीएल 2018 की टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाड़ी यूसुफ पठान, मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान) और राशिद खान (अफगानिस्तान) मेहमान के तौर पर आए थे.
 
शिल्पा शिंदे-सुनील ग्रोवर ने किया 'नागिन डांस', देखें हसीन नागिन और चश्मे वाले नाग की जुगलबंदी

अगर अली असगर हों और वह महिलाओं के गेटअप में हो तो हंगामा होना तो तय है. ऐसा ही कुछ उन्होंने इस एपिसोड में भी किया है. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी राशिद खान के साथ जमकर मस्ती की. राशिद और अली शाहरुख खान की 'कुछ कुछ होता है' के हिट डायलॉग पर परफॉर्म करते नजर आएंगे और उस समय तो मजा और दोगुना हो जाएगा जब अली राशिद के हाथ पकड़कर कहेंगे, "इनसे बॉल स्पिन कर देते हो तो मैं क्या चीज हूं." तो राशिद ने जवाब दिया, 'बॉल स्पिन होती है, फुटबॉल स्पिन नहीं होती.' इस तरह वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं.

शिल्पा शिंदे और सुनील ग्रोवर ने 'सांसों को सांसों में ढलने दो जरा...' पर किया इस अंदाज में रोमांस, वीडियो हुआ वायरल

जाहिर शिल्पा शिंदे, सुनील ग्रोवर और अली असगर की जोड़ी एक साथ आएगी तो हंसी का धमाल होना तो लाजिमी है ही. वैसे भी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) आईपीएल 2018 के फाइनल में पहुंच चुकी है और टीम का मुकाबला चेन्नै सुपरकिंग्स (CSK) से होगा. जितना दिलचस्प यह मुकाबला होने की उम्मीद है, उतना ही दिलचस्प यह एपिसोड भी रहा है. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CSK Vs SRH, IPL 2018, Ali Asgar Rashid Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com