विज्ञापन

Indian Idol 16 winner: ज्योतिर्मयी नायक ने जीता इंडियन आइडल-16, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला इतने लाख का चेक

Indian Idol 16: इस सीजन के टॉप-6 फाइनलिस्ट की बात करें तो इसमें सुहैल सूफी, अंशिका चोंकर, मनराज वीर सिंह, मयसिमे बोसु, ज्योतिर्मय नायक, तमिष्क शुक्ला के नाम शामिल थे.

Indian Idol 16 winner: ज्योतिर्मयी नायक ने जीता इंडियन आइडल-16, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला इतने लाख का चेक
Indian Idol 16 Winner Jyotirmayee Nayak
Social Media
नई दिल्ली:

सोनी टीवी का चर्चित रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 16' फाइनली खत्म हो गया है. फिनाले एपिसोड संडे 26 जुलाई की रात टेलीकास्ट हुआ. मनराज वीर सिंह, ज्योतिर्मयी नायक और तनिष्क शुक्ला शो के टॉप-3 में शामिल थे. इस स्पेशल एपिसोड में जजेस बादशाह, विशाल डडलानी, कुमार सानू, श्रेया घोषाल तो मौजूद थे ही इनके अलावा शहनाज गिल भी स्पेशल मेहमान बनकर पहुंचीं. बात करें शो की विनर की तो ज्योतिर्मयी ने इंडियन आइडल-16 की ट्रॉफी जीती. इसके साथ उन्हें 20 लाख रुपये का कैश प्राइज भी दिया गया.

ओडिशा की ज्योतिर्मयी टॉप रहीं तो सेकेंड रनरअप रहे मनराज वीर सिंह. उन्हें सोनी चैनल की तरफ से 5 लाख रुपये कैश दिए गए. खास बात ये रही कि शो के तीसरे रनरअप तनिष्क शुक्ला को वाहवाही तो खूब मिली लेकिन वह टॉप पोजीशन हासिल करने में नाकाम रहे. तनिष्क ने फिनाले एपिसोड में 'तू इस तरह से मेरी जिंदगी में शामिल है' गाया था. ज्योतिर्मयी ने इस स्पेशल एपिसोड में 'सइयां पकड़ बइयां' गाया. यह वही गाना था जिसकी वजह से वह इस शो में का हिस्सा बन पाई थीं.

शो का हाईलाइट रहे उषा उत्थुप और कुमार सानू

स्पेशल गेस्ट के तौर पर पहुंचीं उषा उत्थुप ने फिनाले का माहौल सेट कर दिया. इनके अलावा कुमार सानू ने भी माइक संभाला और 'ये काली काली आंखें' गाकर सभी को 90 के दशक की एक सैर करा दी. उनकी लाइव परफॉर्मेंस कमाल की थी. इसके अलावा उन्होंने 'इस तरह आशिकी का असर छोड़ जाउंगा' भी गाया.

इंडियन आइडल-16 के टॉप-5

इस सीजन के टॉप-6 फाइनलिस्ट की बात करें तो इसमें सुहैल सूफी, अंशिका चोंकर, मनराज वीर सिंह, मयसिमे बोसु, ज्योतिर्मय नायक, तमिष्क शुक्ला के नाम शामिल थे. इस सीजन की विनर तो ज्योतिर्मय रहीं लेकिन टॉप-6 कंटेस्टेंट भी किसी स्टार से कम नहीं. इतने बड़े शो पर फिनाले तक पहुंचना अपने आप में एक बड़ी जीत है.

यह भी पढ़ें: 4000 करोड़ की रामायणम् में कौन करेगा रावण के सबसे शक्तिशाली पुत्र का वध? कौन निभा रहा ये किरदार?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Idol 16, Indian Idol 16 Winner, Sony, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com