विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2018

Indian Idol 10: नीलांजना ने गाया ऐसा सॉन्ग, सिंगर विशाल ददलानी ने छूए पैर तो फैन ने दी सोने की चेन

प्रतियोगियों के जबरदस्त प्रदर्शन के बूते सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का सिंगिंग रियल्टी शो इंडियन आइडल 10 (Indian Idol 10) लोगों का दिल जीत रहा है.

Also Read in
Indian Idol 10: नीलांजना ने गाया ऐसा सॉन्ग, सिंगर विशाल ददलानी ने छूए पैर तो फैन ने दी सोने की चेन
नीलांजना रे ने गाया ऐसा गाना कि सिंगर विशाल ददलानी ने छुए पैर
  • नीलांजना ने गाया शानदार सॉन्ग
  • मंत्रमुग्ध हो गए विशाल ददलानी
  • फैन ने दी सोने की चैन
नई दिल्ली: प्रतियोगियों के जबरदस्त प्रदर्शन के बूते सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का सिंगिंग रियल्टी शो इंडियन आइडल 10 लोगों का दिल जीत रहा है. इस हफ्ते ‘जनता की फरमाइश' स्पेशल एपिसोड में आठों प्रतियोगियों के प्रशंसकों ने सेट्स पर आकर उन्हें प्रोत्साहित किया. स्वीट वॉइस की क्वीन नीलांजना रे ने मशहूर गीत ‘मोह मोह के धागे' पर प्रस्तुति देकर जजों को बेहद प्रभावित किया. जजेस ने भी सम्मान स्वरूप खड़े होकर उनका अभिवादन किया. विशाल ददलानी तो इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने स्टेज पर जाकर नीलांजना के पैर छू लिए.

'ठांय-ठांय' की आवाज सुनकर थरथरा जाएगा दिल, भौकाल मचाने आ गया 'गुड्डू पंडित', देखें Video
 
sniekb2o

सिंगर नीलांजना रे को फैन ने तोहफे स्वरूप सोने की चेन भेंट की


चूंकि, यह एक फैन स्पेशल एपिसोड था, नीलांजना के प्रशंसक के तौर पर एक दंपती विजय तलरेजा और प्रीति तलरेजा ने उन्हें परफॉर्म करते हुए देखा और अपने प्यार के तोहफे के रूप में एक सोने की चेन उसे गिफ्ट कर दी. नीलांजना के परफॉर्मंस के बाद नेहा कक्कड़ ने कहा, “नीलांजना की आवाज बहुत मीठी है और वह बहुत अच्छा गाना गाती है. ऐसा लगता है कि वह स्वयं सरस्वती मां की ही बेटी है.”

#MeToo: अनु मलिक के सपोर्ट में आए समीर अंजान, श्वेता पंडित के आरोपों को बताया झूठा

नीलांजना ने कहा, “ मैं विशाल सर की भावनाओं को देखकर काफी प्रभावित हुई हूं. नेहा मैडम और अनु सर ने मेरी तारीफ जिस तरह की, वह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है. यह एपिसोड हमारे लिए खास है क्योंकि हमारे फैन्स को आज सेट्स पर आने का मौका मिला. मुझे मेरे फैन की ओर से सोने की चेन मिली, लेकिन मेरे परफॉर्मंस से उनके चेहरे पर जो खुशी थी, वह मेरे लिए बहुत खास थी. मैं यह दिन हमेशा याद रखूंगी क्योंकि मुझे यह अनुभव मिला कि सेलिब्रिटी होना क्या महसूस कराता है.”

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Idol 10, Neelanjana Ray, Vishal Dadlani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com