विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2020

Bigg Boss 13: हिमांशी खुराना घर में कर रही हैं एंट्री, क्या आसिम रियाज से रिश्ते को मिलेगा नया मुकाम

Bigg Boss 13: हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) बिग बॉस के घर में कर सकती है दोबारा एंट्री, तो क्या आसिम रियाज के साथ दिखेगी कुछ हटकर केमेस्ट्री

Bigg Boss 13: हिमांशी खुराना घर में कर रही हैं एंट्री, क्या आसिम रियाज से रिश्ते को मिलेगा नया मुकाम
हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) बिग बॉस (Bigg Boss) हाउस में दोबारा कर सकती हैं एंट्री
  • हिमांशी खुराना कर सकती हैं बिग बॉस में दोबारा एंट्री
  • फैन पेज ने दी इस बात की जानकारी
  • ट्वीट हो रहा है वायरल
नई दिल्ली:

बिग बॉस (Bigg Boss) में वीकेंड का वॉर में सलमान खान (Salman Khan) ने इस बात का खुलासा किया था कि हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) के मंगेतर ने आसिम रियाज के साथ हिमांशी की नजदीकियों के कारण उनसे सगाई तोड़ ली. सलमान खान की बात सुनकर घर के सभी सदस्य काफी हैरान रह गए थे. हिमांशी खुराना की सगाई टूटने को लेकर सलमान खान ने आसिम रियाज (Asim Riaz) को खूब डांट भी लगाई थी, हालांकि, बाद में उन्होंने आसिम से इस  बात का प्रॉमिस भी लिया कि वह हिमांशी को हमेशा खुश रखेंगे और उनकी देखभाल करेंगे. अब बिग बॉस में हिमांशी खुराना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. 

शबाना आजमी से मिलने पहुंचे सतीश कौशिक, एक्ट्रेस की तबियत को लेकर बताई यह बात

दरअसल, बिग बॉस (Bigg Boss 13) के फैन पेज 'द खबरी' ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है, इस ट्वीट के मुताबिक हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) बिग बॉस के घर में दोबारा एंट्री करने वाली हैं, लेकिन वह इस बार केवल गेस्ट के तौर पर ही बिग बॉस के घर में एंट्री करेंगी. 'द खबरी' के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं, लेकिन क्या हिमांशी बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में दोबारा आएंगी या नहीं इस बात का पता तो आने वाले एपिसोड में चलेगा.

'हैकर्स' के जाल में फंसीं प्रिया प्रकाश वारियर! एक्ट्रेस की Photo हुईं वायरल


वहीं, बता दें, बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में एक बार फिर आसिम रियाज (Asim Riaz) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) एक-दूसरे से उलझते दिखे. दरअसल, एक टास्क के दौरान आसिम और सिद्धार्थ के बीच खूब बहसबाजी हुई, इस दौरान इन दोनों ने एक-दूसरे को धमकियां भी दी. इन दोनों की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. आसिम और सिद्धार्थ की इस लड़ाई के बाद ट्विटर पर हैशटैग इविक्टिड आसिम (#Evictedasim) भी ट्रेंड कर रहा है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss, Bigg Boss 13, Himanshi Khurana, Himanshi Khurana Re Enter At Bigg Boss House, Asim Riaz, Himanshi Khurana Enters In Bigg Boss 13
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com