विज्ञापन
This Article is From Sep 14, 2017

17 की उम्र में ऐसे दिखते थे टीवी के राम और सीता, शादी से पहले पैसे बचाकर यहां घूमने गए थे...

टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी 17 साल की उम्र में देबिना बनर्जी के साथ तिरुपति के दर्शन करने गए थे. इसकी तस्वीर अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर साझा की है.

17 की उम्र में ऐसे दिखते थे टीवी के राम और सीता, शादी से पहले पैसे बचाकर यहां घूमने गए थे...
2011 में शादी के बंधन में बंधे गुरमीत और देबिना.
  • 17 की उम्र में तिरुपति बालाजी के दर्शन करने गए थे गुरमीत-देबिना
  • गुरमीत ने इंस्टाग्राम पर बताई स्ट्रगल से सक्सेस की कहानी
  • 'रामायण' में राम और सीता का किरदार निभाकर मशहूर हुई जोड़ी
मुंबई: टीवी शो 'रामायण' में राम और सीता का किरदार निभाकर मशहूर हुआ कपल गुरमीत चौधरी (33) और देबिना बनर्जी (34), टीवी के चर्चित सेलेब्स में शामिल हैं. गुरुवार को गुरमीत ने देबिना के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की है, जिसमें कपल सीढ़ियों में बैठकर पोज देते दिखाई दे रहे हैं. गुरमीत की मानें तो यह फोटो तब कि है जब दोनों लगभग 17 साल के थे. 

यह भी पढ़ें: पत्नी ने मारा जूता, तो उसे चटखारे लेकर खाने लगे टीवी के 'राम'

कैप्शन में गुरमीत ने अपने और देबिना के स्ट्रगल और सक्सेस के सफर पर खुलकर बात रखी है. गुरमीत ने बताया कि जब वे 17 साल के थे, तब उनके पास घूमने के लिए पैसे नहीं हुआ करते थे. ऐसे में दोनों पैसे जोड़कर तिरुपति बालाजी के दर्शन करने गए थे. गुरमीत ने आगे यह भी लिखा कि तिरुपति के आशीर्वाद से दोनों को टीवी पर राम और सीता का किरदार निभाने को मिला और बाद में ये शादी के बंधन में बंधे. 
 

बता दें, गुरमीत और देबिना इमेजिन टीवी के शो 'रामायण' में राम और सीता का किरदार निभाकर मशहूर हुए. साल 2011 में इनकी शादी हुई. 'रामायण', 'गीत हुई सबसे पराई', 'पुर्न विवाह' जैसे शो में लीड रोल निभाने के बाद गुरमीत ने फिल्म खामोशियां (2015) से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की. वजह तुम हो (2016), लाली की शादी में लड्डू दीवाना (2017) के बाद गुरमीत फिल्म 'परी' में नजर आने वाले हैं. इसी साल कपल ने दो बेटियों को गोद लिया है. एक बेटी का नाम उन्होंने पूजा, तो दूसरी का लता रखा है. 

VIDEO: 'लखनऊ सेंट्रल' की टीम से खास बातचीत ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurmeet Choudhary, Debina Bonnerjee, Tirupati Balaji
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com