विज्ञापन

आकांक्षा चमोला संग तलाक की खबरों के बीच गौरव खन्ना का पहला पोस्ट वायरल, बिना कुछ कहे दे गए बड़ा मैसेज

आकांक्षा चमोला के तलाक के ऐलान के बाद गौरव खन्ना ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है. वहीं आकांक्षा ने दोनों के अलग होने की असली वजह का भी खुलासा किया है.

आकांक्षा चमोला संग तलाक की खबरों के बीच गौरव खन्ना का पहला पोस्ट वायरल, बिना कुछ कहे दे गए बड़ा मैसेज
गौरव खन्ना का पोस्ट हुआ वायरल

तलाक की खबरों के बीच टीवी अभिनेता गौरव खन्ना ने अपना पहला सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है. हाल ही में उनकी पत्नी और अभिनेत्री आकांक्षा चमोला ने रियलिटी शो लॉक अप सीजन 2 में खुलासा किया था कि दोनों तलाक लेने जा रहे हैं और पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं. इस खुलासे के बाद से दोनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं. हालांकि, गौरव ने अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. इसी बीच उनका नया पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैंस उनकी निजी जिंदगी से जोड़कर देख रहे हैं. अभिनेता इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग में व्यस्त हैं.

तलाक की खबरों के बाद गौरव खन्ना का पहला पोस्ट

आकांक्षा चमोला के खुलासे के कुछ ही समय बाद गौरव खन्ना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वैनिटी वैन से अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने #LoveAlways हैशटैग का इस्तेमाल किया. हालांकि, उन्होंने पोस्ट में तलाक या निजी जिंदगी को लेकर कोई बात नहीं लिखी. इसी दिन उन्हें मुंबई में भी स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने पैपराजी का मुस्कुराकर अभिवादन किया और कैमरों की ओर हार्ट साइन भी बनाया. गौरव के इस पोस्ट और उनके व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन अभिनेता ने अब तक तलाक की खबरों पर चुप्पी साध रखी है.

आकांक्षा चमोला ने बताई अलग होने की वजह

लॉक अप सीजन 2 के पहले एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने बताया कि वह और गौरव खन्ना पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और अब दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया है. उन्होंने साफ कहा कि उनके बीच किसी तरह की कड़वाहट नहीं है और दोनों आज भी एक-दूसरे से बातचीत करते हैं. आकांक्षा के मुताबिक, दोनों की जिंदगी को लेकर सोच और भविष्य की प्राथमिकताएं अलग हो गई हैं, इसलिए उन्होंने अलग होने का फैसला किया.

बाद के एक एपिसोड में आकांक्षा ने खुलासा किया कि वह मां नहीं बनना चाहतीं, जबकि गौरव खन्ना बच्चे चाहते हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें कभी भी मातृत्व की भावना महसूस नहीं हुई और समय के साथ उन्हें यकीन हो गया कि वह मां बनने के लिए तैयार नहीं हैं. वहीं गौरव परिवार बढ़ाना चाहते थे. इसी वजह से दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया.

2016 में हुई थी शादी, अब खत्म हो रहा रिश्ता

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की शादी 24 नवंबर 2016 को कानपुर में तीन दिन तक चले भव्य समारोह में हुई थी. शादी के बाद दोनों अक्सर एक-दूसरे के करियर को सपोर्ट करते नजर आए और कई पब्लिक इवेंट्स में साथ दिखाई दिए. फैंस उन्हें टीवी इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल्स में से एक मानते थे. लेकिन अब लगभग दस साल बाद दोनों की राहें अलग होने जा रही हैं. फिलहाल गौरव खन्ना खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आने वाले हैं, जबकि आकांक्षा लॉक अप सीजन 2 में अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासों के कारण लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gaurav Khanna, Akanksha Chamola, Entertainment, OTT
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com