स्टार प्लस 'अनुपमा', 'गुम है किसीके प्यार में', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'तेरी मेरी डोरियां', 'इमली', 'ये है चाहतें', और 'बातें कुछ अनकही सी' जैसे फैमिली ड्रामा और रोमांस पर बेस्ड हैं और इन्हें दर्शकों ने बड़ा प्यार दिया है. वहीं अब स्टार प्लस ने अपने सफर को आगे बढ़ाते हुए नए और अनजाने क्षेत्रों में कदम रखा है. दरअसल, एक नया अंडरकवर कॉप सागा, "आंख मिचौली," आ गया है, जिसमें ख़ुशी दुबे और नवनीत मलिक हैं.
शशि सुमीत प्रोडक्शंस द्वारा उत्पन्न, "आंख मिचौली" बहादुर और साहसी एक्शन स्टंट की भव्यता का वादा करती है, जिसे ख़ुशी दुबे, उर्फ रुक्मिणी, करती हुई देखीं जाएंगी, साथ ही शो में रुक्मिणी और सुमेध भावनात्मक रोलरकोस्टर सवारी से गुजरेंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जबकि रुक्मिणी बहादुर, स्वतंत्र और साहस और वीरता के साथ आगे बढ़ती नज़र आएगी, एक तरह से वह अलग-अलग भावनाओं का एक मिश्रण है. वह किसी भी परिस्थिति में ढल जाती है. रुक्मिणी ऊर्जा और सहानुभूति से भरपूर हैं और एक आईपीएस अधिकारी बनना चाहती हैं. रुक्मिणी का जीवन उतार-चढ़ाव से भरा है, जिसका वह हिम्मत से सामना करती है.
स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार के नील भट्ट उर्फ विराट ने शो में एसीपी की कुर्सी संभाली है. एसीपी विराट को दर्शकों ने बहुत पसंद किया, जैसे स्टार प्लस के दीया और बाती हम ने भी पहले कॉप ड्रामा में कदम रखा था. दीपिका सिंह और अनस राशिद अभिनीत पॉपुलर शो दीया और बाती हम ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी. संध्या, जो एक आईपीएस अधिकारी बनने की इच्छा रखती थीं, एक घरेलू नाम बन गईं. अब अगर अटकलों पर यकीन किया जाए तो खुशी दुबे उर्फ रुक्मिणी को विराट और संध्या के साथ बातचीत करते देखा गया है. इस चीज ने असल में हम सभी को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या वह विराट और संध्या से प्रेरणा ले रही है?
इसके अलावा दीया और बाती हम में दिखाया गया कि कैसे एक पति अपनी पत्नी को आईपीएस अधिकारी बनने के लिए प्रोत्साहित करता है और हर महिला को सफलता और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करता है. बता दें, आंख मिचौली जल्द ही 22 जनवरी को शाम 6.30 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं