विज्ञापन

दीया और बाती हम की मीनाक्षी बींदणी का तलाक की अर्जी देने के बाद भी नहीं हुआ डिवोर्स, बताया क्यों रहती हैं पति से अलग

दीया और बाती हम एक्ट्रेस कनिका माहेश्वरी ने साफ किया कि उनका तलाक नहीं हुआ है. हालांकि वह पति अंकुर से दूर मुंबई में रह रही हैं. 

दीया और बाती हम की मीनाक्षी बींदणी का तलाक की अर्जी देने के बाद भी नहीं हुआ डिवोर्स, बताया क्यों रहती हैं पति से अलग
दीया और बाती हम की एक्ट्रेस का नहीं हुआ तलाक
नई दिल्ली:

दीया और बाती हम की संध्या बींदणी की देवरानी मीनाक्षी बींदणी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस कनिका माहेश्वरी इन दिनों टीवी सीरियल सहर होने को है सीरियल में नजर आ रही हैं. हालांकि इस सीरियल से ज्यादा पिछले दिनों उनके तलाक की खबरें चर्चा में रहीं. जब कहा गया कि उनका तलाक हो गया है. वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया टीवी को दिए इंटरव्यू में दीया और बाती हम एक्ट्रेस कनिका माहेश्वरी ने पति अंकुर घाई के साथ रिश्ते पर साफ किया कि एक वक्त था जब उन्होंने तलाक की अर्जी दी थी. लेकिन उन्होंने इस फैसले पर सोचा. 

तलाक की खबरों पर कनिका माहेश्वरी ने कही ये बात

तलाक की खबरों पर कनिका माहेश्वरी ने कहा, लगातार 3 महीने से खबरें और कयास लगाए जा रहे हैं. यह सही वक्त है इसे साफ करने का. कई रिपोर्ट्स और बातें सोशल मीडिया पर हो रही हैं कि अंकुर और मैंने तलाक ले लिया है. लेकिन यह सच नहीं है. हां एक वक्त था जब मैं और अंकुर तलाक के लिए अर्जी दे रहे थे. लेकिन हमने अपने कदम पीछे खींचे और वह नहीं करना चाहते हैं. हम तलाकशुदा नहीं है और एक चीज है कि लोगों को पूरी कहानी नहीं पता लेकिन वह गलत जानकारी फैलाते हैं. हमारी जिंदगी, रिश्तों और घटनाओं वगैरह को लेकर अलग-अलग तरह की कहानियां और बातें बनाई गईं. इसमें बहुत कुछ ऐसा है जिसके बारे में जाने बिना ही लोग अपनी राय बना लेते हैं. मुझे विश्वास है कि किसी व्यक्ति की जिंदगी के बारे में बातें करना आसान है. बिना यह समझे कि वह किस हालात से गुजर रहा है. सोशल मीडिया पर हमें जो कुछ भी दिखता है. वह असल में उस व्यक्ति की जिंदगी का बस एक छोटा सा हिस्सा होता है. 

ये भी पढ़ें- 90s के बच्चों के लिए डर का दूसरा नाम था ये हॉरर शो, हर वीकेंड टीवी पर देता था दस्तक, रूह कंपा देने वाला था बैकग्राउंड म्यूजिक

कनिका माहेश्वरी ने बताया क्यों रह रही हैं पति से अलग

कनिका माहेश्वरी काम के कारण और अलग अलग जिम्मेदारियों के कारण अलग अलग रह रहे हैं. इस पर उन्होंने कहा, अंकुर दिल्ली में अपने काम के कारण रहता है और मुंबई में मैं अपने काम और शूटिंग के कारण. हम अलग अलग शहरों में रह रहे हैं क्योंकि हमारी प्रोफेशनल जिंदगियां अलग हैं इसलिए नहीं कि हमारा तलाक हो गया है. लोग बिना हमारी जिंदगी के बारे में जाने निष्कर्ष निकाल लेते हैं. मुझे असल में तब बुरा लगता है जब लोग किसी के रिश्ते के बारे में बिना पूरी जानकारी के बहुत भरोसे के साथ बातें करते हैं. रिश्ता सिर्फ दिखावे या लुक्स से नहीं बनता, बल्कि लोगों के बीच के जुड़ाव और समझ से बनता है."

कनिका माहेश्वरी ने कहा- दिखावे के लिए नहीं होती शादी

उन्होंने आगे कहा, "कभी-कभी आपको ऐसे सवालों और हालात का सामना करना पड़ता है और सबसे ज्यादा तब लगता है जब अजनबी लोग आपकी जिंदगी और निजी रिश्ते के बारे में जाने बिना पूरे यकीन के साथ बातें करते हैं. शादी कभी भी सिर्फ दिखावे के लिए नहीं होती, बल्कि यह भी दूसरे रिश्तों की तरह ही होती है. चाहे वह दोस्तों, परिवार या प्रेमी-प्रेमिका के बीच का रिश्ता हो. हर रिश्ता अलग होता है. बात यह है कि मुझे लगता है कि लोगों का यह समझना जरूरी है कि सोशल मीडिया पर चीजें जैसी दिखती हैं, असल में वे वैसी नहीं भी हो सकती हैं. कुछ हालात में दखल देना ज़रूरी हो जाता है. क्योंकि इससे मुझ जैसे लोगों को बहुत असहज महसूस होता है."

बेटे की को पेरेंटिंग कर रही हैं कनिका माहेश्वरी

उन्होंने कहा, कभी-कभी कपल्स अलग होने के बजाय मुश्किल दौर से गुजरना चुनते हैं. तीन साल तक बहुत कुछ सुनने के बाद मुझे लगा कि अब सब कुछ साफ कर देना चाहिए. लोग चाहे जो भी सोचें, सच तो यह है कि अंकुर और मैं एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं और एक-दूसरे को पसंद करते हैं. भले ही हम दो अलग-अलग शहरों में अपने-अपने करियर पर ध्यान दे रहे हों. हम दोनों मिलकर अपने बेटे रेयांश की परवरिश कर रहे हैं. इसलिए कुछ दिन वह अपने पापा के साथ रहता है और कुछ दिन मुंबई में मेरे साथ रहता है. हमने तलाक इसलिए नहीं लिया क्योंकि अंकुर ऐसा नहीं चाहते थे और बाद में मेरा भी मन बदल गया. हमने यह भी सोचा कि भविष्य में हमारे बच्चे पर इसका क्या असर पड़ेगा. अब हम खुशी-खुशी लॉन्ग-डिस्टेंस मैरिज में रह रहे हैं और यह प्यार का सबसे प्योर है."

ये भी पढ़ें- तारक मेहता का ये एक्टर मां को निधन के 9 महीने बाद भी नहीं भुला पाया, सेट पर नहीं रुके आंसू, रोकना पड़ा शूट

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
सब एडिटर
सिनेमा की दुनिया में डूबे रहना पहली पसंद. टेलीविजन की दुनिया के लेटेस्ट अपडेट टिप्स पर रहते हैं. बॉलीवुड की खबरों पर तीखी नजर और गहन विश्लेषण. साल 201... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanika Maheshwari, Diya Aur Baati Hum, Tv News, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com