विज्ञापन
This Article is From Oct 02, 2021

दिशा और राहुल का रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल, मालदीव में खुले आसमान के बीच यूं डांस करता दिखा कपल

टीवी जगत की फेमस अभिनेत्री दिशा परमार (Disha Parmar) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं. हालही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पति राहुल के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं.

दिशा और राहुल का रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल, मालदीव में खुले आसमान के बीच यूं डांस करता दिखा कपल
दिशा परमार ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

टीवी जगत की फेमस अभिनेत्री दिशा परमार (Disha Parmar) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं. सोशल मीडिया पर दिशा परमार (Disha Parmar) के फोटो और वीडियो भी खूब देखे जाते हैं. दिशा परमार (Disha Parmar) ने हालही में सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) से की है. जिसके बाद अकसर वो पति के साथ की फोटो भी शेयर करती रहती हैं. वहीं इन दिनों वो पति राहुल के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं, जहां से उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें दोनों बेहद रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं.

दिशा परमार (Disha Parmar) ने अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा एकता है कि दोनों मालदीव में समंदर का खूबसूरत नजारा देख रहे हैं और दोनों काफी रोमांटिक लग रहे हैं. इस वीडियो में ये कपल खुले आसमान के बीच फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' के सॉन्ग 'सच कह रहा है दीवाना दिल' पर रोमांटिक डांस कर करे हैं. ये गाना जो वीडियो के साथ लगाया है उसे खुस राहुल ने अपनी आवाज में गाया है. इसी के साथ फैन्स भी उनके इस प्यारे से वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. उनके एक फैन ने कमेंट में लिखा है 'So beautiful', तो दूसरे ने लिखा है 'U guys set fire'.

बता दें, दिशा परमार टीवी एक्ट्रेस और मॉडल हैं. वो 19 साल की थीं जब उन्हें सीरियल 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा' ऑफर हुआ था. इस सीरियल से वो लोगों की फेवरेट बन गई थीं. दिशा ने इसके अलावा भी कई सीरियल्स में काम किया है. इस समय दिशा 'बड़े अच्छे लगते है' के सीजन 2 में नजर आ रही हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Disha Parmar, Disha Parmar Video, Disha Parmar And Rahul Vaidya, Disha Parmar In Maldives, Disha Parmar Instagram, Rahul Vaidya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com