विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2022

बेहद खूबसूरत हैं 'देवों के देव महादेव' की पार्वती, ग्लैमरस अवतार देख आप भी कहेंगे- बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी फेल

'देवों के देव महादेव' टेलीविजन के सबसे पॉपुलर मायथोलॉजिकल शो में से एक था. देवी पार्वती को रोल में नजर आईं एक्ट्रेस सोनारिका भदोरिया इस शो से लोकप्रिय हो गई थी. उनकी सौम्यता और खूबसूरती लोगों को बेहद पसंद आई थी.

बेहद खूबसूरत हैं 'देवों के देव महादेव' की पार्वती, ग्लैमरस अवतार देख आप भी कहेंगे- बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी फेल
टीवी की देवी पार्वती सोनारिका भदोरिया रियल लाइफ में हैं बेहद ग्लैमरस
नई दिल्ली:

'देवों के देव महादेव' (Devon ke Dev Mahadev) टेलीविजन के सबसे पॉपुलर मायथोलॉजिकल शो में से एक था. इसमें नजर आने वाले सभी एक्टर ने अपनी उम्दा एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया था. खास कर देवी पार्वती को रोल में नजर आईं एक्ट्रेस सोनारिका भदोरिया (Sonarika bhadoria) इस शो से लोकप्रिय हो गई थी. उनकी सौम्यता और खूबसूरती लोगों को बेहद पसंद आई थी. सोनारिका रोल में पूरी तरह उतर गई थीं और लगता था जैसे असल में वह माता पार्वती हैं. लेकिन आपको बता दें देवी पार्वती के लुक से अलग सोनारिका रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस हैं. 

दरअसल सोनारिका एक एक्ट्रेस हैं. ऐसे में उन्हें अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद है. वह इन दिनों वेब शो हिंदुत्व को लेकर चर्चा में हैं. वह शो में एनआराई के रोल में हैं. सोनारिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी फोटो वीडियो शेयर करती रहती हैं.  उनका ग्लैमरस अंदाज देखकर यकीन नहीं होता कि यह वही टीवी की देवी पार्वती हैं. हालांकि उनके ग्लैमरस फोटोज को देख कर कई फैंस ने उन्हें ट्रोल भी किया. देवी पार्वती के रोल में देख चुके फैंस को उनका ग्लैमरस अंदाज नहीं भाया. 

हालांकि एक एक्ट्रेस को तौर पर देखें तो वह किसी फिल्म की हीरोइन से कम खूबसूरत नहीं हैं. इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने बिकिनी में भी तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में सोनारिका बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं. कई फैंस ने उनकी काफी तारीफ भी की है. 

बता दें कि सोनारिका भदोरिया ने लाइफ ओके के शो 'तुम देना साथ मेरा' से डेब्यू किया था. बेहतरीन एक्टिंग और खूबसूरती के कारण वह जल्द ही वह लोकप्रिय हो गई. इसके बाद सोनारिका 'देवों के देव महादेव' में माता पार्वती  के रोल में दिखीं. इसके अलावा, 'पृथ्वी वल्लभ- इतिहास भी, रहस्य भी' और 'दास्तान-ए-मोहब्बत' में 'अनारकली' के रोल के लिए भी वह जानी जाती हैं. 
 

करीना कपूर, सारा अली खान, अनन्या पांडे और जाह्नवी कपूर का डे आउट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonarika Bhadoria, Sonarika Bhadoria Instagram, Sonarika Bhadoria Latest Photos, Sonarika Bhadoria Viral Photos, Sonarika Bhadoria Upcoming Web Series, Devon Ke Dev Mahadev, Devon Ke Dev Mahadev Actress Sonarika, Devon Ke Dev Mahadev Partvati, Film Hindutva, Film Hindutva Cast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com