Koffee With Karan 6: आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण
- 'कॉफी विद करण' में दीपिका और आलिया भट्ट
- आलिया ने कबूली रणबीर कपूर से रिश्ते की बात
- खास बॉन्डिंग शेयर करती हैं दीपिका और आलिया
नई दिल्ली:
करण जौहर के पॉपुलर शो 'कॉफी विद करण सीजन 6 (Koffee With Karan 6)' का पहला एपिसोड रविवार रात टेलिकास्ट हुआ. बी-टाउन की दो टॉप एक्ट्रेसेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पहले एपिसोड की गेस्ट बनीं. कॉफी के काउच पर इनकी खास बॉन्डिंग साफ देखने को मिली. आलिया ने माना कि भले ही वह दीपिका पादुकोण से कम मिलती हों, लेकिन उनके साथ खास अटेचमेंट रखती हैं. दीपिका और आलिया ने यहां अपनी लव-लाइफ के बारे में खुलकर बातचीत की. दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ रिश्ते पर खुलासा किया.
आम्रपाली दुबे का मुंबइया अवतार हिट, 'चिकन बिरयानी चंपा की जवानी' में ढाया कहर ; देखें Video
क्या आप जानते हैं कि दीपिका-आलिया एक-साथ मेन्स टॉयलेट रूम जा चुकी हैं. जी हां, खुद आलिया और दीपिका ने करण जौहर के साथ दो साल पुराना यह किस्सा बताया. दरअसल, बर्लिन में हुए आईफा (IIFA) अवॉर्ड के बाद अचानक दीपिका-आलिया ने डायरेक्टर शकुन बत्रा और अपने दोस्तों के साथ कोल्डप्ले का कॉन्सर्ट देखने का प्लान बनाया और इन दौरान दोनों एक्ट्रेस ने एक-दूसरे के साथ समय बिताया. कॉन्सर्ट के दौरान दोनों को वाशरूम जाना था. जैसे ही वह वाशरूम की ओर गईं वहां लेडीज की लंबी लाइन थी, ऐसे में दोनों मेन्स वाशरूम की ओर दौड़ी. दोनों ने ही बाहर खड़े 5-6 आदमियों को हटाया और अंदर चली गईं. आलिया ने यह भी बताया कि दीपिका के साथ उन्होंने कई बार वाशरूम में वक्त बिताया है.
सपना चौधरी ने शादी के घर में किया देसी डांस, Video में कुछ ऐसा दिखा जबरदस्त नजारा
मालूम हो कि, दीपिका आगामी 14-15 नवंबर को रणवीर सिंह के साथ इटली में शादी करने जा रही हैं. दीपिका ने यहां शादी पर तो ज्यादा बात नहीं की. उन्होंने रणवीर सिंह को बेस्ट किसर बताया साथ ही उन्हें 'ममाज बॉय' भी कहा.... (पूरा एपिसोड देखने के लिए यहां क्लिक करें...)
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

Video: मलाइका अरोड़ा ने अपने ही सिर पर पलट ली ड्रिंक, फिर हुआ कुछ ऐसा कि चौंक गईं एक्ट्रेस
क्या आप जानते हैं कि दीपिका-आलिया एक-साथ मेन्स टॉयलेट रूम जा चुकी हैं. जी हां, खुद आलिया और दीपिका ने करण जौहर के साथ दो साल पुराना यह किस्सा बताया. दरअसल, बर्लिन में हुए आईफा (IIFA) अवॉर्ड के बाद अचानक दीपिका-आलिया ने डायरेक्टर शकुन बत्रा और अपने दोस्तों के साथ कोल्डप्ले का कॉन्सर्ट देखने का प्लान बनाया और इन दौरान दोनों एक्ट्रेस ने एक-दूसरे के साथ समय बिताया. कॉन्सर्ट के दौरान दोनों को वाशरूम जाना था. जैसे ही वह वाशरूम की ओर गईं वहां लेडीज की लंबी लाइन थी, ऐसे में दोनों मेन्स वाशरूम की ओर दौड़ी. दोनों ने ही बाहर खड़े 5-6 आदमियों को हटाया और अंदर चली गईं. आलिया ने यह भी बताया कि दीपिका के साथ उन्होंने कई बार वाशरूम में वक्त बिताया है.
इनकी खास बॉन्डिंग देखकर करण जौहर ने आलिया-रणबीर कपूर, दीपिका-रणवीर सिंह के साथ एक हॉलिडे प्लान बनाया. करण इन चारों को मालदीव ले जाना चाहते हैं.
सपना चौधरी ने शादी के घर में किया देसी डांस, Video में कुछ ऐसा दिखा जबरदस्त नजारा
मालूम हो कि, दीपिका आगामी 14-15 नवंबर को रणवीर सिंह के साथ इटली में शादी करने जा रही हैं. दीपिका ने यहां शादी पर तो ज्यादा बात नहीं की. उन्होंने रणवीर सिंह को बेस्ट किसर बताया साथ ही उन्हें 'ममाज बॉय' भी कहा.... (पूरा एपिसोड देखने के लिए यहां क्लिक करें...)
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Deepika Padukone, Alia Bhatt, Koffee With Karan 6, Karan Johar