- 'बिग बॉस 3' के कंटेस्टेंट पर भड़कीं चिन्मयी श्रीपदा
- शो के एक कंटेस्टेंट ने की थी महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी
- चिन्मयी ने ट्वीट कर लगाई फटकार
टेलीविजन के पॉपुलर शो 'बिग बॉस (Bigg Boss)' तमिल का सीजन 3 शुरु हो चुका है. इस बार शो को कमल हासन (Kamal Haasan) होस्ट कर रहे हैं. हाल ही में तमिल सिंगर चिन्मयी श्रीपदा (Chinmayi Sripaada) ने ट्विटर पर बिग बॉस कंटेस्टेंट, होस्ट और आडियंस को झाड़ लगाई है. दरअसल, शो के एक कंटेस्टेंट और एक्टर सरवनन ने महिलाओं को लेकर एक बात कही थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो कॉलेज के दिनों में बसों में इसलिए चलते थे कि लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर सके. सरवनन के इस अभद्र कमेंट पर आडियंस ने खूब तालियां बजाई थीं. 'मीटू मूवमेंट' के दौरान अपनी बात बेबाकी से रखने वाली सिंगर चिन्मयी ने ट्विटर पर शो के दौरान का वीडियो क्लिप शेयर किया और एक्टर का विरोध किया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
A Tamil channel aired a man proudly proclaiming he used the Public Bus Transport system to molest/grope women - to cheers from the audience.
— Chinmayi Sripaada (@Chinmayi) July 27, 2019
And this is a joke. To the audience. To the women clapping. To the molester.
Damn. https://t.co/kaL7PMDw4u
चिन्मयी (Chinmayi Sripaada) ने लिखा, 'एक तमिल चैनल को गर्व के साथ ये कहते हुए दिखाया कि वो बसों का इस्तेमाल महिलाओं को साथ छेड़छाड़ करने के लिए किया करता था. आडियंस से इस पर उनको तालियां भी मिलती हैं. और ये जोक है उस आडियंस के लिए, जो महिलाएं तालियां बजा रही हैं उनके लिए और उस मोलेस्टर के लिए.' चिन्मयी की इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और उनका साथ दे रहे हैं.
बता दें पिछली साल चले 'मीटू मूवमेंट (Metoo Movement)' के दौरान सिंगर चिन्मयी (Chinmayi Sripaada) ने फेमस कवि, लेखक और गीतकार वैरामुथू (Vairamuthu) पर यौन शोषण का आरोप लगाया था. उन्होंने उन सभी महिलाओं का भी सपोर्ट किया था, जिन्होंने सोशल मीडिया पर अपने यौन शोषण की कहानी को खुलकर बताया था. बता दें पिछले साल 'मीटू मूवमेंट' को लेकर एक्टर कमल हासन (Kamal Haasan) ने कहा था, 'केवल आरोपी को ही जवाब देना चाहिए. हर किसी का जवाब देना गलत है.' पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक कमल हासन ने कहा था, 'अगर कोई महिला निष्पक्ष तरीके से अपनी शिकायतों को कहती है तो इसमें कोई बुराई नहीं है.'
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं