विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2021

Chinki Minki ने 'पानी पानी' गाने पर डांस वीडियो किया शेयर, फैन्स बोलें- इतने फटे कपड़ों का कौनसा फैशन है

सुरभि-समृद्धि (Surabhi Samriddhi) का 'पानी पानी' गाने पर डांस वीडियो वायरल हो रहा है. फैन्स द्वारा इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. 

Chinki Minki ने 'पानी पानी' गाने पर डांस वीडियो किया शेयर, फैन्स बोलें- इतने फटे कपड़ों का कौनसा फैशन है
सुरभि-समृद्धि (Surabhi Samriddhi) ने डांस वीडियो किया शेयर
नई दिल्ली:

जुड़वां बहनें सुरभि-समृद्धि (Surabhi Samriddhi) 'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' से फेमस हुई हैं. सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट काफी पसंद किए जाते हैं. सुरभि-समृद्धि (Surabhi Samriddhi) चिंकी-मिंकी (Chinki Minki) के नाम से भी प्रसिद्ध हैं. उनका मस्तीभरा अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैन्स द्वारा खूब पसंद किया जाता है. वह अपनी फोटो और वीडियो के जरिए फैन्स के साथ जुड़ी रहती हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह  हालही में रिलीज हुए 'पानी पानी' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. 

सुरभि-समृद्धि (Surabhi Samriddhi) ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है. इस वीडियो में यह जुड़वां बहने जेकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) के हालही में रिलीज हुई गाने 'पानी पानी' पर जबरदस्त डांस करती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में उन्होंने सफेद क्रॉप टॉप और नीले रंग की जीन्स पहनी हुई है. वीडियो में उनके डांस मूव जबरदस्त लग रहे हैं. उनके इस वीडियो पर फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. किसी ने लिखा है 'शानदार परफॉर्मेंस' तो किसी ने लिखा है 'फटी जीन्स पहनने का कौनसा फैशन है'. 

सुरभि-समृद्धि के इस मजेदार डांस वीडियो को 96 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं. बता दें कि, चिंकी मिंकी (Chinki Minki) को  'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' से पहचान मिली थी. फिलहाल यह जुड़वां बहनें सब टीवी पर आने वाले शो 'हीरो' में नजर आ रही हैं. शो में चिंकी-मिंकी स्वीटी और मीठी का किरदार निभा रही हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Surabhi Samriddhi, Surabhi Samriddhi Aka Chinki Minki, Surabhi Samriddhi Dance Video, Surabhi Samriddhi Dance, Surabhi Samriddhi Instagram, Chinki Minki, Jacqueline Fernandez
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com