विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2017

Bigg Boss 11: पुनीश और बंदगी में बढ़ने लगीं नजदीकियां, ऑन कैमरा किया Kiss!

इन दिनों बिग बॉस हाउस में जहां शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता के बीच घमासान जारी है, उधर पुनीश और बंदगी के बीच दोस्ती का फूल खिल रहा है.

Bigg Boss 11: पुनीश और बंदगी में बढ़ने लगीं नजदीकियां, ऑन कैमरा किया Kiss!
बिग बॉस-11 में बंदगी और पुनीश
  • घर में पनपने लगा है प्यार
  • शिल्पा-विकास में जारी है जंग
  • पुनीश और बंदगी में दोस्ती
नई दिल्ली: बिग बॉस के घर में हर बार जहां तकरार देखने को मिलती है, वहीं कुछ लोगों में नजदीकियां भी नजर आती हैं. कभी-कभार ये नजदीकियां सिर्फ अपना मतलब साधने के लिए होती है तो कभी ये सही में कुछ-कुछ होता वाली फीलिंग के साथ होती है. इन दिनों बिग बॉस हाउस में जहां शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता के बीच घमासान जारी है, उधर पुनीश और बंदगी के बीच दोस्ती का फूल खिल रहा है. दोनों के बीच करीबियां बढ़ती जा रही हैं.



यह भी पढ़ेंः ‘जंजीर’ हिट होने से पहले अमिताभ बच्चन ने दी थीं 12 फ्लॉप फिल्में, पढ़ें उनके 10 सीटीमार डायलॉग

कल दिखाए गए एपिसोड में रात को जब सब घरवाले सो जाते हैं तो पुनीश बंदगी के साथ मीठी-मीठी बातें करते नजर आते हैं, और बार-बार उनके हाथ चूमते हैं. बंदगी उन्हें मना नहीं करती हैं और वे बातों में मशगूल रहती हैं. लेकिन पुनीश बातों-बातों में बार-बार उनके हाथों को चूमते रहते हैं. यही नहीं दोनों जब बेडरूम की तरफ जा रहे होते हैं तो पुनीश कहते हैं कि वे किसी से नहीं डरते और वे ऑन कैमरा बंदगी को Kiss कर लेते हैं. हालांकि बंदगी इसको हंसकर टाल देती हैं, और वह कुछ नहीं कहती हैं. लेकिन यह प्यार कितनी दूर तक जाएगा यह देखने वाला होगा क्योंकि गौहर-कुशल जैसी प्रेम कहानियां यहां नजर आ चुकी हैं. यह वक्त बताएगा यह इश्क है या मतलबपरस्ती.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 11
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com