बिग बॉस हिंदी के साथ ही बिग बॉस का तमिल सीजन भी शुरू हो चुका है. बिग बॉस तमिल अपने सात साल पूरे कर चुका था. इस साल तमिल वर्जन का ये आठवां सीजन है. बिग बॉस के पहले सात सीजन में कमल हासन ने शो होस्ट किया जिसे खूब पसंद किया गया. अब इस बार के सीजन में ये जिम्मा संभाला है महाराजा मूवी स्टार विजय सेतुपति ने जो शो के लॉन्च से पहले ही ये हिंट कर चुके थे कि इस बार शो बहुत चौंकाने वाला होने वाला है. वाकई पहले दिन उन्होंने एविक्शन के लिए जो प्रक्रिया चुनी उससे साफ कर दिया कि इस बार कंटेस्टेंट को नए नए डोज मिलते रहेंगे और व्यूअर्स को नए नए सरप्राइज भी मिलते रहेंगे.
24 घंटे में एविक्शन
विजय सेतुपति ने अपने स्टाइल से शो की शुरूआत की. उन्होंने सबसे पहले परंपरा निभाते हुए एक के बाद एक सारे कंटेस्टेंट का वेलकम किया और उन्हें घर के अंदर भेजा. कंटेस्टेंट घर के अंदर पहुंचे और ये समझने की कोशिश करने लगे कि घर का सेटअप क्या है. बिग बॉस तमिल के हाउस में खाने का क्या अरेंजमेंट होगा. कौन सा कंटेस्टेंट किस जगह पर सोएगा. सारे कंटेस्टेंट इस नए आलीशान घर में कंफर्टेबल हो पाते उस से पहले ही विजय सेतुपती ने एक चौंकाने वाला ऐलान कर दिया. ये ऐलान जुड़ा था शो के पहले एलिमिनेशन से. विजय सेतुपति ने कहा कि कंटेस्टेंट का एलिमिनेशन अगले चौबीस घंटे के अंदर ही होगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चौंक गए कंटेस्टेंट
असल में बिग बॉस के घर में पहला एलिमिनेशन पहले हफ्ते में होता है. हालांकि कुछ सीजन्स में ऐसा भी हुआ है कि कंटेस्टेंट से पहले ही दिन पूछ लिया जाता है कि वो किसे एलिमिनेट करना चाहेंगे. लेकिन इस बार बिग बॉस तमिल सीजन 8 में ये साफ कर दिया है कि खुद को प्रूव करने के लिए कंटेस्टेंट के पास सिर्फ 24 घंटे का समय है. उसके बाद कम से कम कोई एक बाहर हो सकता है. पहले ही मूव से विजय सेतुपति ने क्लियर कर दिया है कि वो पूरे सीजन में नए थ्रिल्स को बरकरार रखेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं