विज्ञापन

Bigg Boss 20 होस्ट करेंगे सलमान खान? कब शुरू होगी शूटिंग, कौन होंगे कंटेस्टेंट, पढ़े हर अपडेट

Bigg Boss 20 को लेकर फैन्स लगातार नए अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. अगर आप भी बिग बॉस लवर्स में से एक हैं तो चलिए शो के होस्ट से लेकर कंटेस्टेंट तक आपको कुछ बड़े अपडेट दिए देते हैं.

Bigg Boss 20 होस्ट करेंगे सलमान खान? कब शुरू होगी शूटिंग, कौन होंगे कंटेस्टेंट, पढ़े हर अपडेट
सलमान खान कर रहे हैं बिग बॉस-20 के साथ वापसी
Social Media
नई दिल्ली:

बिग बॉस छोटे पर्दे का सबसे चर्चित रियलिटी शो है. चाहे लॉकअप आए चाहे अलायंस लेकिन बिग बॉस की अपनी एक अलग जगह है और लॉयल फैन्स को हर साल एक नए सीजन का इंतजार रहता है. अगर आप भी बिग बॉस लवर्स में से हैं तो चलिए आपको इस शो से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स की जानकारी दिए देते हैं. जी हां इस शो का बीसवां सीजन यानी कि बिग बॉस-20 जल्द शुरू होने वाला है. शो की थीम को लेकर डिटेल अभी सामने नहीं आई है लेकिन शो के होस्ट को लेकर इस बार कयास लगाने की जरूरत नहीं. सब कुछ पहले ही साफ कर दिया गया है.

कौन होगा बिग बॉस-20 का होस्ट?

इस शो से जुड़ी और सबसे अहम अपडेट ये है कि इस बार भी सलमान भाई शो में होस्ट की जिम्मेदारी संभालेंगे. शो की शूटिंग 21 सितंबर से शुरू हो सकती हैं. फिलहाल कंटेस्टेंट के ऑडिशन और शॉर्टलिस्टिंग प्रोसेस में है और जल्द ही शुरू होगी. 

कौन होंगे बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट?

बताया जा रहा है कि इस बार शो में टीवी पर्सनैलिटीज और रियलिटी शो स्टार्स शामिल होंगे. आम आदमी वाला इस बार कोई सीन नहीं है. इससे पहले शो में देखा गया है कि आम आदमी वाले कॉन्सेप्ट से कंटेस्टेंट को शो में शामिल किया गया है. लेकिन इस बार फिलहाल किसी यूट्यूबर का नाम भी सामने नहीं आ रहा है. 

बिग बॉस के लिए काम मैनेज करेंगे सलमान!

बता दें कि सलमान खान के लिए बिग बॉस का शूट आसान नहीं होने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि फिलहाल उनके दो प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है. एक फिल्म वामशी पेदिपल्ली के साथ है और दूसरी फिल्म अपूर्व लाखिया के साथ है. ऐसे में सलमान इन दोनों फिल्मों के शेड्यूल के साथ साथ बिग बॉस की शूटिंग को भी मैनेज करेंगे ताकि किसी भी फ्रंट पर उनके काम पर असर ना पड़े.

यह भी पढ़ें: तो क्या आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना का नहीं हो रहा तलाक? बिग बॉस विनर ने यूं चौंकाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss, Salman Khan, Bigg Boss 20, Bigg Boss 20 Contestants, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com