Bigg Boss 18 Contestant Update: कलर्स टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 18 का प्रीमियर बस अब एक दिन दूर है, जो कि 6 अक्टूबर को कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर रात 9 बजे होने वाला है. शो को लेकर हर पल नए अपडेट सामने आ रहे हैं. वहीं बीते दिन मेकर्स ने दो कंटेस्टेंट की पहली झलक दिखाई, जिन्हें देखते ही फैंस समझ गए कि वह ये रिश्ता क्या कहलाता है में पुराने अरमान का किरदार निभाने वाले एक्टर शहजादा धामी हैं. जबकि दूसरी कंटेस्टेंट 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिरोड़कर हैं, जिन्हें लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. इसी बीच नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें दो और कंटेस्टेंट की झलक देखने को मिल गई है. वहीं एक ने तो खुद को कलर्स का दामाद तक कह दिया है, जिसके बाद फैंस प्रीमियर का बेसब्री इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं.
प्रोमो में तीसरी कंटेस्टेंट अपना चेहरा छिपाते हुए हाथों में बिग बॉस की आंखें बनी हुई मेहंदी दिखाते हुए नजर आ रही हैं. वहीं पहली झलक सामने आते ही फैंस ने पहचान लिया है कि वह एक्ट्रेस चाहत पांडे है, जो बिग बॉस को पिया का घर कहती दिख रही हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि हमारी बहू सिल्क, नथ जेवर या जंजीर, दुर्गा माता की छाया जैसी टीवी सीरियल्स में वह नजर आ चुकी हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दूसरे प्रोमो में बिग बॉस 18 के चौथे कंटेस्टेंट का नाम का खुलासा किया गया है, जो कि विवियन डिसेना है. उन्हें शो में सालों से मेकर्स लाने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन अब वह एंट्री करते हुए इस साल नजर आएंगे. प्रोमो में वह कहते हैं, कलर्स का बेटा हूं और बिग बॉस में आ रहा हूं सबका बाप बनने.
गौरतलब है कि सलमान खान ने बिग बॉस 18 की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसकी झलक सामने आ गई है. वहीं मेकर्स इंतजार कर रहे हैं कि कब शो शुरू होगा और वह रोजाना टीवी पर शो को देख पाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं