Bigg Boss 18: सलमान खान का शो बिग बॉस 18 जल्द टीवी पर शुरू होने वाला है. इस शो में टीवी से जुड़े कई सितारों के शामिल होने की खबर है. हाल ही में खबर आई थी कि निया शर्मा बिग बॉस 18 का हिस्सा बनने वाली हैं. हालांकि एक्ट्रेस ने अपनी ओर से कभी इसको लेकर रिएक्शन नहीं दिया है, लेकिन अब पहली बार निया शर्मा में बिग बॉस 18 में हिस्सा बनने को लेकर रिएक्शन दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है. जिसकी काफी चर्चा हो रही है.
निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. नागिन एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने शो का नाम लिए बिना लिखा, 'हाय! कृपया बिग बॉस के बारे में कुछ भी पूछने के लिए मुझे कॉल या मैसेज न करें. मुझे माफ़ कर दो. मैं जवाब नहीं दूंगी. बयाने या कोई इंटरव्यू देने के लिए तैयार नहीं हूं. आपका दिन शुभ हो.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

सोशल मीडिया पर निया शर्मा को यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस के फैंस पोस्ट पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें कि निया शर्मा इससे पहले बिग बॉस ओटीटी में नजर आ चुकी हैं. लेकिन वह कंटेस्टेंट नहीं बल्कि कुछ समय के लिए गेस्ट के तौर पर शो में पहुंचीं थीं. वहीं अब उनका कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लेना फैंस के लिए किसी गुड न्यूज से कम नहीं है और वह कहते हुए दिख रहे हैं कि मजा आने वाला है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं