दुबई की धरती पर जन्मी और अबू धाबी में पली-बढ़ी जुमाना अब्दु रहमान इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं. खबरों के अनुसार, जुमाना बिग बॉस 18 की पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन सकती हैं. आपको बता दें कि जुमाना अब्दु रहमान को पहले जुमाना खान के नाम से जाना जाता था. बिग बॉस को शुरू हुए कुछ समय हो चला है और अभी तक एक भी वाइल्ड कार्ड एंट्री घर में नहीं हुई है. ऐसे में जुमाना का नाम सामने आने से लोग उनके बारे में जानने को बेताब हैं.
कौन हैं जुमाना अब्दु रहमान?
जुमाना अब्दु रहमान भारतीय सिनेमा, खासकर मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी हैं. जुमाना न केवल एक अभिनेत्री हैं, बल्कि एक मॉडल, सोशल मीडिया पर्सनैलिटी और TEDx स्पीकर भी हैं. जुमाना ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की और जल्द ही सोशल मीडिया पर अपने वीडियो और तस्वीरों के जरिए लाखों दिलों में जगह बना ली. उनके आकर्षक व्यक्तित्व और रचनात्मकता ने उन्हें सोशल मीडिया पर एक नई पहचान दिलाई.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
टेलीविजन और फिल्म करियर
जुमाना ने 2021 में एशियानेट के रियलिटी शो 'फैमिली कुक ऑफ सीजन 2' में भाग लिया, जहां उन्होंने अपने कुकिंग कौशल का प्रदर्शन किया. इसके बाद, अक्टूबर 2021 में उन्होंने दुबई में आयोजित पहले महिला प्रभावशाली बॉक्सिंग मैच 'सोशल नॉकआउट 2' में हिस्सा लेकर एक नया मुकाम हासिल किया. फिल्मों की बात करें तो जुमाना ने 'आनापरंबिले वर्ल्ड कप' (2022) में अभिनय किया, जहां उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. इसके अलावा, उन्होंने शेन निघम के साथ 'आयरातोन्नम रवु' (2022) और अमीराती फिल्म 'घनूम द बिलियनेयर' (2023) में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई. उनके करियर में म्यूजिक वीडियो में भी योगदान है, जिसमें उन्होंने मनींदर बुट्टर और सिद्धू मूसेवाला जैसे कलाकारों के साथ काम किया है.
जुमाना की पर्सनल लाइफ
जुमाना के पिताजी एक बजनेसमैन हैं और मां एक गृहणी हैं. उनकी एक बड़ी बहन भी हैं. जुमाना की पहचान केवल उनके अभिनय या मॉडलिंग तक सीमित नहीं है. 2021 में वह शाहरुख खान के बाद दूसरी सेलिब्रिटी बनीं, जिनका फोटो बुर्ज खलीफा पर प्रदर्शित हुआ. उन्हें यूएई में सबसे लोकप्रिय इंटरनेट सेलिब्रिटी के रूप में मान्यता मिली है, जिससे यह साफ होता है कि जुमाना की यात्रा अभी खत्म नहीं हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं