Bigg Boss 18: आखिरकार सलमान खान एक बार फिर से अपना रियलिटी शो बिग बॉस लेकर आ गए हैं. भाईजान इस बार बिग बॉस का सीजन 18 होस्ट कर रहे हैं. बिग बॉस 18 का उनके फैंस भी लंबे समय से बिग बॉस 18 का इंतजार कर रहे थे. शो के पहले कंटेस्टेंट की एंट्री हो गई है. बिग बॉस 18 की पहले कंटेस्टेंट चाहत पांडे हैं. सलमान खान के शो में मध्य प्रदेश की आप की नेता चाहत पांडे हिस्सा लेने वाली हैं.
चाहत पांडे की टीवी एक्ट्रेस भी हैं. वह आप के टिकट पर मध्य प्रदेश की दमोह विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुकी हैं. हालांकि उन्हीं हार का सामना करना पड़ा था. वह इस चुनाव में चौथे नंबर की उम्मीदवार रहीं. चाहत पांडे इन दिनों दंगल टीवी के सीरियल 'नथ कृष्णा और गौरी की कहानी' में नजर आ रही हैं. इस टीवी सीरियल को उनके फैंस खूब पसंद करते हैं. चाहत पांडे टीवी सीरियल के अलावा अपनी खूबसूरती को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चाहत पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली हीरोइनों में से एक हैं. वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर सोशल मीडिया पर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. फैंस उनकी सोशल मीडिया पोस्ट को खूब पसंद करते हैं. आपको बता दें कि बिग बॉस 18 में कलर्स टीवी की सुहागन चुड़ैल यानी कि निया शर्मा बिग बॉस-18 में शामिल हो सकती हैं. शो से जुड़े एक सोर्स ने बताया कि एक्ट्रेस को हर साल यह शो ऑफर किया जाता रहा है. हालांकि हर बार चीजें सही तरह से बैठ नहीं पाईं. सोर्स ने कहा, "निया आखिरकार घर के अंदर खुद को बंद करने के लिए तैयार थीं और उन्होंने कुछ दिन पहले ही साइन किया. उनके साथ-साथ टीम भी उन्हें शामिल करने को लेकर काफी एक्साइटेड है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं