Bigg Boss 18 : सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 18 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इस वीकेंड से टीवी का यह चर्चित शो शुरू होने वाला है, जिसको लेकर मेकर्स ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए बिग बॉस 18 के मेकर्स समय-समय पर प्रोमो भी रिलीज कर रहे हैं. इस बीच शो से जुड़ा नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान नहीं बल्कि एक गधा दिखाई दे रहा है. जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.
कलर्स टीवी चैनल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर नया वीडियो प्रोमो शेयर किया है. इस वीडियो प्रोमो में एक गधा बिग बॉस 18 के सेट पर घास खाता दिखाई दे रहा है. जबकि बैकग्राउंड में एक कंटेस्टेंट की आवाज सुनाई दे रहे हैं. बिग बॉस 18 का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. आपको बता दें कि बिग बॉस 18 के साथ सलमान खान एक बार फिर लौट रहे हैं, जो कि 6 अक्टूबर रात 9 बजे से कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर प्रीमियर होने वाला है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अभी तक दो कंटेस्टेंट का नाम मेकर्स ने नए प्रोमो के साथ कंफर्म किया है, जो शहजादा धामी और शिल्पा शिरोडकर हैं. जबकि निया शर्मा, धीरज धूपर जैसे स्टार्स को कंफर्म कंटेस्टेंट कहा जा रहा है. हालांकि मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल होना अभी बाकी है. इसी बीच बिग बॉस 18 के घर की कई खूबसूरत तस्वीरें सामने वायरल हो रही हैं. बिग बॉस 18 की थीम टाइम का तांडव है. उसी अनुसार घर की सजावट की गई है. शो का फ्यूचर वाला डिजाइन इस साल के कॉन्सेप्ट को दिखा रहा है. गार्डन एरिया की थीम ग्रीनरी और गांव जैसी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं