टीवी के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 16 के शुरू होने की तारीख नजदीक आती जा रही है. ऐसे में शो के अंदर कई चर्चित हस्तियों के आने की संभावना है. बिग बॉस 16 में इस बार टीवी की मशहूर अभिनेत्री निम्रत कौर अहलूवालिया के आने की भी चर्चा है. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है, लेकिन बिग बॉस 16 शुरू होने से पहले शो के होस्ट सलमान खान ने आधिकारिक तौर पर पहले कंटेस्टेंट्स को दर्शकों से रूबरू कराया दिया है. यह कंटेस्टेंट वो हैं, जिन्हें देखकर आप बिल्कुल भी हैरान नहीं हो सकते हैं.
जी हां, यह कंटेस्टेंट कोई को नहीं बल्कि सलमान खान की आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आने वाले अब्दु रोजिक हैं. अब्दु रोजिक मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और सिंगर हैं. बीते दिनों वह आईफा अवॉर्ड्स के दौरान काफी चर्चा में रहे थे. ऐसे में अब सलमान खान ने फिल्म के बाद अब्दु रोजिक को अपने चर्चित शो में आने का मौका दिया है. कलर्स टीवी चैनल ने बिग बॉस 16 से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो जारी किया है. जिसमें सलमान खान अब्दु रोजिक को बिग बॉस 16 के पहले कंटेस्टेंट के तौर परिचय करते नजर आ रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोशल मीडिया पर बिग बॉस 16 के पहले कंटेस्टेंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सलमान खान के फैंस सहित शो के दर्शक वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि इससे पहले बिग बॉस 16 का एक वीडियो प्रोमो सामने आया था. जिसमें एक कंटेस्टेंट का हिंट दिया गया है, जो टीवी शो की सबसे चहेती बहू में से एक मेहर यानी निम्रत कौर अहलूवालिया हो सकती है. निम्रत कौर कलर्स के शो छोटी सरदारी में मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं.
Airport Spotting: सुनील शेट्टी, शेफाली जरीवाला समेत कई सितारे एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं