विज्ञापन
This Article is From Oct 02, 2021

Bigg Boss 15: बदल गया बिग बॉस के पूरे घर का नक्शा, जंगल थीम का फर्स्ट लुक वायरल

बिग बॉस की थीम जंगल पर आधारित है. फैंस के साथ ही सेलेब्स भी इस बार की थीम को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

Bigg Boss 15: बदल गया बिग बॉस के पूरे घर का नक्शा, जंगल थीम का फर्स्ट लुक वायरल
बदल गया बिग बॉस के पूरे घर का नक्शा

टीवी का सबसे कंट्रोवर्सियल शो जिसे देखने लिए फैंस पूरे साल इंतजार करते हैं. अब फैंस का इंतजार खत्म होता है, क्योंकि अब Bigg Boss 15 का ग्रैंड प्रीमियर शुरु हो चुका है. जी हां, ये कहना गलत नहीं है बिग बॉस के लवर्स इस समय अपनी निगाहें टीवी पर ही टिका कर बैठे होंगे. हर बार की तरह सलमान खान इस शो को होस्ट कर रहे हैं. सलमान की धमाकेदार एंट्री ने तो फैंस का दिल जीत ही लिया है, लेकिन फैंस अब भी नए सीजन के कंटेस्टेंट और घर की नई थीम के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक हैं. 

पहली झलक आई सामने 
बता दें कि इस बार बिग बॉस की थीम जंगल पर आधारित है. फैंस के साथ ही सेलेब्स भी इस बार की थीम को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. बता दें कि  हाल ही में ट्विटर पर एक वीडियो सामने आया है जहां बिग बॉस के घर की शानदार झलकियां देखने को मिल रही हैं. 

जय भानुशाली ले चुके हैं घर में एंट्री 
बता दें कि बिग बॉस के घर में आ रहे सभी कंटेस्टेंट अपना परफॉर्मेंस दे चुके हैं, लेकिन अभी तक यह नहीं पता चला है कि आखिरकार घर में और कौन-कौन आ रहा है. फिलहाल तो जय भानुशाली की घर में एंट्री ले चुके हैं. जो आते ही सलमान खान से घर के बाहर जाने का रास्ता पुछ चुके हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 15, Bigg Boss 15 Contestants, Bigg Boss 15 House First Look
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com