विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2019

Bigg Boss: पारस छाबड़ा ने सिद्धार्थ शुक्ला को जमकर किया बदनाम, बोले- पेट निकल गया था, स्टीरॉयड लिए...

बिग बॉस में इन दिनों सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) छाए हुए हैं, और वे अपना जोरदार गेम खेलते नजर आ रहे हैं. पारस छाबड़ा जहां बिग बॉस हाउस की लड़कियों के साथ दोस्ती बढ़ाकर गेम खेल रहे हैं, वहीं सिद्धार्थ शुक्ला उन्हें जवाब दे रहे हैं.

Bigg Boss: पारस छाबड़ा ने सिद्धार्थ शुक्ला को जमकर किया बदनाम, बोले- पेट निकल गया था, स्टीरॉयड लिए...
Bigg Boss 13: पारस छाबड़ा का सिद्धार्थ शुक्ला पर हमला
  • बिग बॉस में जमकर हो रहा है हंगामा
  • पारस छाबड़ा ने सिद्धार्थ शुक्ला को बनाया निशाना
  • लगातार कर रहे हैं हमले
नई दिल्ली:

बिग बॉस में इन दिनों सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) छाए हुए हैं, और वे अपना जोरदार गेम खेलते नजर आ रहे हैं. जहां बिग बॉस हाउस के अधिकतर सदस्य उनके खिलाफ हो रहे हैं. पारस छाबड़ा जहां बिग बॉस हाउस की लड़कियों के साथ दोस्ती बढ़ाकर गेम खेल रहे हैं, वहीं सिद्धार्थ शुक्ला उन्हें जवाब दे रहे हैं. लेकिन कल के एपिसोड में पारस छाबड़ा सिद्धार्थ शुक्ला को बदनाम करने की कोशिश करते नजर आए. पारस छाबड़ा बिग बॉस हाउस में देवोलीना से बात कर रहे थे और बता रहे थे कि सिद्धार्थ शुक्ला का हालत क्या थी. देवोलीना भी पारस की बातों को बहुत ध्यान से सुन रही थी.

'बिग बॉस 13' में सिद्धार्थ शुक्ला काम कर रहे थे, उस समय पारस छाबड़ा देवोलीना से बात कर रहे थे. देवोलीना और सिद्धार्थ की कुछ समय पहले ही नोकझोंक होकर हटी थी. पारस छाबड़ा देवोलीना को बता रहे थे कि उनका ड्राइवर और पारस छाबड़ा का ड्राइवर एक दूसरे को जानते हैं. मुझे पता है कि सिद्धार्थ शुक्ला एक साल तक कहा रहा. यही नहीं, उन्होंने पेट का इशारा करके बताया कि उनका पेट बाहर आ चुका था. सिद्धार्थ शुक्ला ने अपना पेट स्टीरॉयड खाकर अंदर किया है. इस तरह पारस छाबड़ा खुलकर सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में बातें फैला रहे हैं.

वहीं रश्मि देसाई भी सिद्धार्थ शुक्ला के खिलाफ गेम खेलती नजर आ रही हैं. रश्मि देसाई शो में हर वक्त इस तरह पेश आ रही हैं जैसे सिद्धार्थ शुक्ला उनके साथ कितना बुरा कर रहे हैं. हालांकि सिद्धार्थ शुक्ला को अभी जेल की सजा दी गई है और वह शहनाज गिल के साथ जेल की सजा भुगत रहे हैं. लेकिन आने वाले दिनों में बिग बॉस के दिलचस्प खिलाड़ी सिद्धार्थ शुक्ला पर उनके फैन्स की निगाहें रहेंगी. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Siddharth Shukla, Bigg Boss 13, Paras Chhabra, Bigg Boss
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com