Bigg Boss 12: श्रीसंत और रोहित सुचांती में चल रही है जंग
- बिग बॉस में श्रीसंत का गुस्सा आपे से बाहर
- रोहित सुचांती को यूं किया चैलेंज
- पीटने के लिए टॉयलेट में बुलाया
नई दिल्ली:
'बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12)' में श्रीसंत (Sreesanth) का गुस्सा फिर सातवें आसमान पर है. दीपक ठाकुर (Deepak Thakur) और रोहित सुचांती (Rohit Suchanti) श्रीसंत को गुस्सा दिलाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. ऐसा ही नजारा इन दिनों घर में चल रहा है. श्रीसंत (Sreesanth) रोहित सुचांती और दीपक ठाकुर के व्यवहार को लेकर बहुत ही गुस्से में हैं, और कल के एपिसोड में तो वे आपे से ही बाहर हो गए थे. वैसे भी दीपक ठाकुर और रोहित सुचांती चिढ़ाने की हर हद को पार कर रहे हैं. सुरभि राणा का उन्हें भरपूर साथ मिल रहा है, और यही नहीं वीकेंड का वार में सलमान खान (Salman Khan) भी किसी हद तक हैप्पी क्लब के इन्हीं सदस्यों का साथ देते नजर आते हैं.
Video: दीपिका पादुकोण कर रही गेस्ट का वेलकम, स्टेज पर ही 'सिंबा' को प्रमोट करने लगे रणवीर सिंह
नोरा फतेही लेकर आईं 'दिलबर' का अरबी वर्जन, Belly डांस से मचाया तहलका; देखें Teaser
'बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12)' के कल के एपिसोड में बीबी पंचायत टास्क चल रहा था. इसमें श्रीसंत (Sreesanth) को उनके खराब व्यवहार के लिए आरोपी बनाया गया और केस की सुनवाई हुई. इस केस में दीपक ठाकुर के हाथ में बाजी रही. लेकिन रोहित सुचांती ने श्रीसंत को चिढ़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ा. आग में घी डालने का काम दीपक ठाकुर ने किया. इस तरह दीपक और रोहित ने श्रीसंत को चिढ़ाने की हर हद पार कर ली. रोहित सुचांती तो श्रीसंत की नकल भी उतारते नजर आए. इससे श्रीसंत खफा हो गए और उन्होंने रोहित सुचांती को पीटने की धमकी दे डाली. लेकिन श्रीसंत यहीं नहीं रुके.
तैमूर अली खान के वीडियो ने मचाई इंटरनेट पर सनसनी, मीडिया को देख नन्हे नवाब ने दिया ऐसा रिएक्शन
श्रीसंत (Sreesanth) ने रोहित को पीटने का फैसला कर लिया और वे उसकी तरफ भागे. रोहित सुचांती उस समय टॉयलेट में थे. श्रीसंत टॉयलेट का दरवाजा पीटने लगे. जब रोहित बाहर आए तो श्रीसंत ने उन्हें टॉयलेट के अंदर बुलाया और हिसाब बराबर करने के लिए कहा. लेकिन हमेशा की तरह रोहित के चेहरे का रंग उड़ गया. उन्होंने टॉयलेट में जाने से साफ इनकार कर दिया. इसके बाद सुरभि राणा भी बीच में आ गईं. लेकिन श्रीसंत का गुस्सा कम नहीं हुआ. रोहित ने कहा कि पीटना ही है तो कैमरे के सामने ही पीट. श्रीसंत ने कहा कि टॉयलेट के अंदर चल, बाहर तेरी आवाजें अपने आप सुनाई देंगी. इस तरह बहुत ही मुश्किल से मामला रफा-दफा हुआ. लेकिन हैप्पी क्लब के सदस्यों का दूसरों को चिढ़ाना और बदतमीजी की हदें पार करना जारी है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bigg Boss 12 Sreesanth, Bigg Boss 12 Viral Video, Bigg Boss 12 Rohit Suchanti, Bigg Boss 12 Deepak Thakur