विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2017

Bigg Boss 11 : शिल्पा शिंदे का हाथ पकड़कर विकास गुप्ता ने किया प्यार का इजहार!

बिग बॉस सीजन 11 का आधा से ज्यादा समय बीत चुका है और शुरू में कई बिगड़े हुए रिश्ते अब काफी करीब दिखाई दे रहे हैं.

Bigg Boss 11 : शिल्पा शिंदे का हाथ पकड़कर विकास गुप्ता ने किया प्यार का इजहार!
  • विकास ने शिल्पा का हाथ पकड़ कर की दिल की बात
  • कैमरे में दिखा दोनों का फेस एक्सप्रेशन
  • अर्शी खान ने पीछे से किया कमेंट पास
नई दिल्ली: बिग बॉस सीजन 11 का आधा से ज्यादा समय बीत चुका है और शुरू में कई बिगड़े हुए रिश्ते अब काफी करीब दिखाई दे रहे हैं. बात की जाए शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता की तो दोनों घर में घुसते ही काफी लड़ाईयां करते हुए दिखे थे. एक दूसरे के जान के दुश्मन रहे विकास और शिल्पा अब काफी करीब आ गए हैं. घर में एक साथ मिलकर खेलने से लेकर प्लानिंग करने में भी दोनों साथ दिखाई देते हैं. वहीं शिल्पा जब भी अकेली होती हैं तो विकास काफी लिहाज से बात करते हुए दिखते हैं. बिग बॉस के कैमरे में शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता की एक तस्वीर कैप्चर हुई है. जहां विकास ने शिल्पा का हाथ पकड़ा हुआ है और कुछ कह रहे हैं. 

पढ़ें: Bigg Boss 11: घर से बाहर आते ही बोल्ड हो गई ये कंटेस्टेंट, Photo हुई Viral

बता दें कि शिल्पा शिंदे और अर्शी खान के बीच पिछले तीन हफ्तों से काफी नोंक-झोंक देखने को मिल रहा है. दोनों ही अक्सर लड़ाई करती हुईं दिखती हैं. इनदिनों पीठ पीछे बुराई और एक-दूसरे के खिलाफ गेम प्लान करना देखा जा रहा है. ऐसे में जब विकास और शिल्पा बातचीत करते हुए दिखते हैं तो अर्शी कमेंट पास करने से बिल्कुल भी नहीं चूकतीं.आज के आने वाले एपिसोड में शिल्पा और विकास जब एक साथ बैंठी होती हैं तो विकास ने शिल्पा का हाथ पकड़ कर कुछ अपनी बातें शेयर की. ऐसे में दोनों को देखकर ऐसा ही अनुमान लगाया जा सकता है कि विकास ने शिल्पा का हाथ पकड़ कर प्यार का इजहार किया. इतना ही नहीं, जब ये सीन कैमरे पर रिकॉर्ड हुआ तो दूसरी तरफ खड़ी अर्शी खान ने पीछे से कमेंट किया कि 'विकास को प्यार तो है शिल्पा से'. 

VIDEO: बिग बॉस सीजन-11 में सलमान खान ने लगाए ठुमके


इस दौरान दोनों की आंखें देखकर ऐसा ही लग रहा था मानों विकास शिल्पा से अपनी दिल की बात शेयर कर रहे हैं. फिलहाल आज के आने वाले एपिसोड में रोबोट टास्क होने वाला है. जहां सभी कंटेस्टेंस काफी एग्रेसिव और फनी अंदाज देखने को मिलने वाला है. विकास भी हिना खान और आकाश ददलानी को काफी तंग करने वाले हैं. तो वहीं लव त्यागी औरत के वेशभूषा में दिखाई देंगे.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 11, Shilpa Shinde, Vikas Gupta, Arshi Khan, Hina Khan, Hiten Tejwani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com