विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2017

Bigg Boss 11 के Weekend Ka Vaar में इस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी और ये हुआ बाहर

बिग बॉस-11 अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है, और खेल में सारा थ्रिल खत्म हो गया है. इन आखिरी दिनों में घर में कुछ भी ऐसा नहीं हो रहा है जो देखा जा सके और मजा दिलाए.

Bigg Boss 11 के  Weekend Ka Vaar में इस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी और ये हुआ बाहर
  • आखिरी चरण में पहुंचा बिग बॉस-11
  • घर से बेघर हुए प्रियांक शर्मा
  • लव त्यागी हुए सेफ
नई दिल्ली: Bigg Boss 11 अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है, और खेल में सारा थ्रिल खत्म हो गया है. घर से मजबूत दावेदार निकल गए हैं, और जैसा पहले ही कहा जा रहा था कि हिना खान और शिल्पा शिंदे शो जीत सकती हैं तो वे दोनों ही इस शो में अभी तक बनी हुई हैं. अर्शी खान और हितेन तेजवानी जैसे सदस्यों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है, और उनकी जगह पुनीश और लव त्यागी जैसे कुछ न करने वाले सदस्य जगह बनाए हैं. इस हफ्ते के एविक्शन में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा. इस बार लव त्यागी और प्रियांक शर्मा नॉमिनेट हैं.

Bigg Boss 11: इस हफ्ते प्रियांक शर्मा हो सकते हैं बाहर, लव त्यागी के Safe होने का ये रहा सबूत

अगर शो से जुड़े सूत्रों पर यकीन किया जाए तो प्रियांक शर्मा वोटों की दौड़ में लव त्यागी से नहीं जीत पाए हैं. उनके हाथ शिकस्त लगी है, और वे शो से बाहर हो गए हैं. इस तरह प्रियांक के फैन्स के लिए यह एक बड़ा झटका होगा. उधर, बिना कुछ बगैर ही लव त्यागी घर में जमे रहने में कामयाब रह गए हैं.इस तरह शो में मसाला डालने वाले प्रियांक के जाने से शो को काफी धक्का पहुंचेगा. वैसे भी इन दिनों एपिसोड्स काफी बोरिंग आ रहे हैं. शिल्पा शिंदे और हिना खान को खुद को विजेता की तरह पेश कर रही हैं. हालांकि खबर यह भी आ रही है कि इस शो को हिना खान जीत सकती हैं. देखना यह है कि ये खबरों कितनी सच निकलती हैं.

VIDEO: बिग बॉस सीजन-11 में सलमान खान ने लगाए ठुमके


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 11, Priyank Sharma, Luv Tyagi, Luv Tyagi Bigg Boss 11, Shilpa Shinde, Hina Khan, Eviction, Bigg Boss Finale
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com