विज्ञापन
This Article is From Nov 10, 2017

Bigg Boss 11 : हिना खान के तेवर सातवें आसमान पर, अब सलमान खान के बारे में कह दी ये बात

इन दिनों बिग बॉस के घर में हिना खान के तेवर सातवें आसमान पर हैं. वे घर के हर सदस्य को अपने मुताबिक चलाने की कोशिश कर रही हैं. अब उन्होंने सलमान खान को लेकर यह बात कह दी है

Bigg Boss 11 : हिना खान के तेवर सातवें आसमान पर, अब सलमान खान के बारे में कह दी ये बात
बिग बॉस 11 में हिना खान
  • सेलेब्रिटी अंदाज में दिख रही हैं हिना
  • किसी की बात सुनने को तैयार नहीं
  • अपना ग्रुप बनाकर बैठी हैं
नई दिल्ली: इन दिनों बिग बॉस के घर में हिना खान के तेवर सातवें आसमान पर हैं. वे घर के हर सदस्य को अपने मुताबिक चलाने की कोशिश कर रही हैं. जो उनके हिसाब से नहीं चलता है वह उनका दुश्मन हो जाता है. इसकी मिसाल कॉमनर हैं. खासकर अर्शी खान और आकाश ददलानी. इनके नाम सुनकर ही वे चिढ़ जाती हैं. फिर आकाश और अर्शी भी हिना खान के साथ उन्हीं के अंदाज में पेश आते हैं और उनसे फुल फिरकी लेते हैं.
 
यह भी पढ़ें : Bigg Boss 11 : अर्शी खान को घूर रहे थे लव त्यागी तो वे बोलीं– देख न मुझे, और देख...

गुरुवार के एपिसोड़ में बिग बॉस ने बेनाफ्शा को गुस्‍से में आकाश के बाल खींचने पर उसे अगले हफ्ते के लिए सीधे नोमिनेट किया और साथ ही कालकोठरी की सजा भी सुनाई. इसके बाद बिग बॉस ने घरवालों को आपसी सहमति से ऐसे दो और सदस्‍यों को चुनने के लिए कहा, जो इस कार्य में निराशाजनक प्रदर्शन के चलते कालकोठरी की सजा भुगतेंगे. इसमें हिना खान और हितेन के नाम आए. इस तरह हिना खान गुस्सा गईं. अब वे कालकोठरी के अंदर से ही अपनी सत्ता चलाने की कोशिश कर रही हैं.

Video : बिग बॉस के प्रतिभागी बदतमीजी या हिंसा न करें- सलमान खान



यह भी पढ़ें : Video: आकाश, बंदगी और सब्‍यसाची में कप्‍तानी की जंग, अब अंडे बनाएंगे कप्‍तान

आज के एपिसोड में कालकोठरी के बाहर सपना चौधरी, लव त्यागी और प्रियांक शर्मा हिना खान से बात करते नजर आएंगे. बात कॉमनर की निकलेगी तो लव त्यागी कहेंगे पिछले सीजन में भी कॉमनर थे. इस पर हिना खान कहेंगी, “लेकिन आकाश ददलानी और हिना खान जैसे नहीं. ये तो सलमान खान से भी बड़े सेलेब्रिटी हैं." यानी हिना खान के इरादे इतने बुलंद हो गए हैं कि वे सलमान खान को भी अपनी लड़ाई में खींच रही हैं. इस शनिवार को वीकेंड का वार देखना दिलचस्प रहेगा क्योंकि सलमान खान के रुख पर नजर रहेगी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 11, Hina Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com