विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2017

Bigg Boss 11: अर्शी ने हिना को दी गाली और थूका भी, हिना बोली ‘घटिया औरत’ है तू…

बिग बॉस के घर में जो न हो वह कम है. इन दिनों अर्शी खान और हिना खान के बीच जबरदस्त जंग जारी है. कल के एपिसोड में अर्शी खान को कालकोठरी में डाल दिया गया.

Bigg Boss 11: अर्शी ने हिना को दी गाली और थूका भी, हिना बोली ‘घटिया औरत’ है तू…
बिग बॉस कंटेस्टेंट अर्शी खान और हिना खान
  • बिग बॉस को सलमान खान करते हैं होस्ट
  • अर्शी खान और हिना में ठन गई
  • गाली-गलौच तक की आ गई नौबत
नई दिल्ली: बिग बॉस के घर में जो न हो वह कम है. इन दिनों अर्शी खान और हिना खान के बीच जबरदस्त जंग जारी है. कल के एपिसोड में अर्शी खान को कालकोठरी में डाल दिया गया. जिस पर अर्शी खान बेकाबू हो गई. हिना खान ने कहा कि अर्शी न उन्हें मां की गाली दी है इसलिए वे कालकोठरी में हैं. हिना खान ने अर्शी को ‘घटिया औरत’ भी कहा. अर्शी जेल के अंदर थी और हिना खान बाहर. दोनों में गर्मागर्म बहस शुरू हो गई. अर्शी खान ने हिना के गुस्सैल तेवर देखकर अपनी चप्पल भी उठा ली लेकिन मारी नहीं. हिना ने कहा कि अर्शी ने उन्हें मां की गाली दी है लेकिन अर्शी इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हुईं.

यह भी पढ़ेंः Bigg Boss 11: ‘अंगूरी भाभी’ के साथ विकास की खत्म हुई दूरियां, कालकोठरी में से ही उन्हें चूमा
हिना खान कालकोठरी के बाहर से अर्शी के साथ उलझ रही थी और इस पर अर्शी ने कहा कि अपनी शक्ल देखो...थू है तेरी शक्ल पर. अर्शी ने दूर से ही हिना खान के ऊपर थूका. हिना ने अर्शी को कहा कि ये मेरे पैरों की धूल भी नहीं है. उन्होंने घरवालों से कहा कि अर्शी को जूतों की नोंक पर रखो इस तब समझ में आएगा. हिना ने कहा कि मैं अंदर जाऊंगी और ये मेरे मुंह पर थूकेगी. इस तरह घर में अर्शी खान और हिना खान के बीच जंग एक बार फिर से शुरू हो गई है. अभी तक घर में अर्शी खान एक ऐसी सदस्य रही हैं जो अपने तेवरों की वजह से छाई रही हैं और वे शो में हर दांव चल रही है. जिसकी वजह से लोगों के बीच काफी लोकप्रिय भी हो रही हैं, बेशक घर में उनके दुश्मनों की संख्या बढ़ती ही जा रही है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 11, Hina Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com