- खेसारी लाल यादव ने की शहनाज गिल की बोलती बंद
- शो में खेसारी और शहनाज बने पति पत्नी
- 'बिग बॉस 13' का वीडियो हुआ वायरल
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में आए दिन दर्शकों को नई-नई चीजें देखने को मिलती हैं. कभी टास्क के दौरान होने वाले झगड़े, तो कभी आपस में ही की जा रही मजाक मस्ती. बिग बॉस 13 में रोजाना होने वाली ये गतिविधियां दर्शकों का रोजाना खूब मनोरंजन करती हैं. वैसे तो बिग बॉस में पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल (Shehnaz Gill) को नंबर वन एंटरटेनर माना जाता है. लेकिन हाल ही में बिग बॉस 13 का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने शहनाज गिल की बोलती बंद कर दी है. उन्होंने मस्ती-मस्ती में ही शहनाज गिल को बिल्कुल शांत करवा दिया. बिग बॉस 13 का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींच रहा है.
अनुष्का शर्मा ने किया विराट कोहली से जुड़ा खुलासा, बोलीं- मैं अगर उनके कपड़े पहन लेती हूं तो...
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के वीडियो में शहनाज गिल (Shehnaz Gill), पारस छाबड़ा, अरहान खान, खेसारी लाल यादव और आसिम रियाज साथ बैठकर मस्ती मजाक कर रहे होते हैं. इसी बीच खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) शहनाज को कहते हैं कि तुम्हें ऐसा पति चाहिए, जो तुम्हारी एक न सुने. इसपर आसिम ने कहा कि शहनाज को ऐसा पति चाहिए जो इसकी तारीफ करे. तभी खेसारी लाल यादव कहते हैं कि अगर इनकी खूबसूरती की भी तारीफ करनी हो तो इनके पास खूबसूरती का एक प्वॉइंट भी तो होना चाहिए. इसके बाद खेसारी लाल यादव ने कहा कि कुछ देर के लिए मैं तुम्हारा पति हूं. लेकिन जैसे ही शहनाज उनकी पत्नी बनकर उनसे बात करने आती हैं, तो वह उनके बातों को इग्नोर कर अजीब जवाब देते हैं. दोनों के बीच ऐसी ही मस्ती-मजाक चल रहा होता है, जिसे देखकर आसिम ने कहा, "पहला ऐसा बंदा, जो सना को चुप करा गया."
मलाइका अरोड़ा ने बेटे अरहान खान को लेकर खोला राज, कहा- वो मेरा सब कुछ है, लेकिन...
बता दें कि 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) और रश्मि देसाई (Rashmi Desai) ने वापसी की है. लेकिन घर में वापस आकर रश्मि और सिद्धार्थ के बीच दोबारा लड़ाइयां होना शुरू हो गईं. इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया छाया हुआ है, जिसमें रश्मि देसाई कह रही हैं कि मैं शुक्ला के साथ कमफर्टेबल नहीं हूं. रश्मि की इन बातों को सुनकर सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा, "तो आप घर जा सकती हैं." इसके अलावा रश्मि से बात करते हुए सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा कि मैं तुम लोगों से यहां रिश्ता बनाने नहीं आया हूं. अब देखना यह है कि बिग बॉस 13 में दोनों की यह लड़ाइयां घर में और क्या घमासान मचाती हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं